New-Year-Will-Come-With-Covid-19-Vaccine-रिस-रहा-है-राजघाट-पिस-रही-है-जनता

New-Year-Will-Come-With-Covid-19-Vaccine-रिस-रहा-है-राजघाट-पिस-रही-है-जनता

#MediaWatch@Best From Print Media

Headlines : 

लंबे समय से चर्चाओं में मौजूद कोविड-19 वैक्सीन के अब हकीकत में लोगों तक पहुंचने की आस जगाने वाली खबरें अखबारों में नजर आने  लगी है। अखबारों की सुर्खियों में मौसम में ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। स्थानीय चुनावों की बिसात भी अखबारों की खबरों में बिछाई जाने लगी है।

दैनिक आचरण ने शहर में चल रहे विकास कार्यों में से अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बिछाई जा रही पाईप लाईन के कार्य को गुणवत्ताहीन बताते हुए अपनी खबर को पहली सुर्खी बनाया है। खबर में लिखा है इस योजना पर हो रहा काम जनता के लिए लंबे समय से सरदर्द बना हुआ है। तिली क्षेत्र में यातायात अवरूद्ध होने की यह मुख्य वजह बना हुआ है।

जिला टास्क समिति की बैठक में कलेक्टर द्वारा कोविड-19 वैक्सीन लगाए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा में जिले में पहले चरण में दस हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाए जाने व इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देशों पर आधारित खबर को प्रायः सभी अखबारों ने प्रमुखता से लगाया है।

दैनिक आचरण, नवभारत, सागर दिनकर ने एकसे शीर्षक “वैक्सीन हेतु समस्त आवश्यक सुविधाएं रखें तैयार-सिंह” इस खबर को लगाया है। जबकि नवदुनिया ने यह खबर पहले चरण में 10824 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके शीर्षक से लगायी है।

Also Read : Coaching Institute... Re-opened-प्रभारियों के भरोसे चल रहा केंद्रीय विश्वविद्यालय

OFF-TRACK NEWS : लीक से हटकर खबर

प्रभारी अधिकारियों के भरोस चल रहे डाॅ. हरि सिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की निुयुक्ति की प्रक्रिया केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय में अटकने के मामले को दैनिक  भास्कर ने अपनी खबर में प्रमुखता से उठाया है। खबर के मुताबिक स्थायी कुलपति नहीं होने से विश्वविद्यालय में रोजमर्रा के कामकाज में भी अड़चने आ रहीं हैं।

दैनिक आचरण ने नगर निगम सागर के ऑनलाइन  भवन अनुज्ञा मंजूर करने में प्रदेश में अव्वल रहने की खबर को प्रमुखता से अपने देश-प्रदेश पृष्ठ पर छापा है।

नवदुनिया ने जिला रेडक्रास समिति की बैठक पर लगाई खबर में बताया है कि रेडक्रास समिति ने एंबूलेंस व शव वाहन की  दर डेढ़ गुना बढ़ी....गरीबों को बांटे जाएंगें एक हजार कंबल मुफ्त

Also Read : वर्षों से रिस रहीं पाइप-लाइन पर निगम को पता नहीं

FOLLOW-UP: फाॅलोअप

शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में रिसाव से पानी की बर्बादी होने की खबर की श्रंखला की अगली कड़ी में दैनिक भास्कर ने “राजघाट पर दोहरी मार” शीर्षक से खबर पहली सुर्खी बनाकर खबर लगायी है। खबर में बताया है कि राजघाट से रोजाना करीब आधा सैकड़ा मोटर पंप से सिंचाई के लिए पानी की चोरी की जा रही है। खबर में नगर निगम के अधिकारी का कहना है पानी की चोरी रोकने जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग मांगा जा रहा है।

Also Read : भाजपा को सद्बुद्धि दिलाने कांग्रेसी पहुंचे भगवान की शरण में

जिला प्रशासन की कार्रवाईयों में  से अवैध खनिज परिवहन पर वाहनों पर की जा रही है लगातार कार्रवाई शीर्षक से खबर को ईवनिंग मिरर ने प्रमुखता से लगाया है।

स्थानीय निकाय चुनावों की आहट करीब आते ही अखबारों में राजनैतिक खबरों की मौजूगी बढ़ी है। नवभारत ने  रहली नगर पालिका के अध्यक्ष पत्र पर लंबे समय से एक ही परिवार का कब्जा होने की खबर को सुर्खियों में छापा है। खबर के मुताबिक परिषद में छह बार हजारी परिवार के सदस्य अध्यक्ष रहे जबकि दो बार प्रशासनिक कार्यकाल रहा।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours