Best-From-Print-Media--साड़ियाँ-लुभाती-भी-हैं-डराती-भी-हैं

 Best-From-Print-Media-साड़ियाँ-लुभाती-भी-हैं-डराती-भी-हैं,

 #MediaWatch@Khabron-Ki-Khabar  

NewsPapers Headlines : 

अर्णव के बहाने पत्रकारिता पर सरकार के हमले को लेकर वैसे तो देश भर मे अखबारों ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त की  है लेकिन इस मामले पर अखबारों स्थानीय संस्करणों मे फिलहाल कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आयी है। उनमे पहले की तरह सुरखी उप-चुनाव व कोविड-19 से जुड़ी खबरें छायीं रहीं।

दैनिक आचरण ने सेहत विषय पर अपनी पहली खबर छापी है। “पिछले साल की तुलना मे डेंगू के सात गुना कम मरीज मिले” शीर्षक से छापी खबर मे बताया है कि 4 नवंबर 2019 को जिले में डेंगू के 197 मरीज सामने आए थे जबकि इस वर्ष यह संख्या 28 ही है। अखबार के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते जनता मे सेहत के प्रति आयी जागरूकता के कारण अन्य बीमारियां के फैलाव में भी कमी नजर आ रही है।

                                       Also Read : सागर -भोपाल-की-यात्रा-हुई-महंगी

सागर दिनकरनवुदनिया अखबार ने मुख्यमंत्री हैल्पलाईन की शिकायतों पर नगर निगम आयुक्त की समीक्षा बैठक को ही अपनी पहली सुर्खी बना कर छापा है। हालांकि यह खबर अन्य अखबारों ने भी प्रमुखता से छापी है। 

लेकिन नवदुनिया ने सीएम हैल्प लाईन पर हुई शिकायतों को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लेने की प्रवृत्ति को केन्द्रित करते हुए बीना की खबर छापी है जिसमें बताया है कि बीते दस माह में बीना शहर से सीएम हैल्पलाईन में हुई 690 शिकायतों में से अबतक केवल 292 का ही निराकरण हुआ है।

                Read Also: Unsung Heroes- Aftaab Pledged to make the country clean

नवभारत ने अपनी पहली खबर सुरखी उप-चुनाव पर ही केन्द्रित रखी।“24 घंटे मे 2 प्रतिशत और बढ़ा मतदान” शीर्षक से प्रकाशित खबर मे बताया है कि फिलहाल सुरखी के मतदान का अंतिम आंकड़ा  73.72 प्रतिशत पर स्थिर हो गया है लेकिन शेष रहे डाक मतपत्रों के जोड़े जाना पर आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा।

दैनिक भास्कर ने मौसम से जुड़ी खबर को अपनी पहली सुर्खी बनाया है। खबर मे बताया है कि बंगाल मे बने चक्रवात का असर खत्म होने के बाद तापमान मे गिरावट आना शुरू हो गई है। खबर में अगले दो सप्ताह मे तापमान के 10 डिग्री तक गिरने के आसर बताए गए हैं।

इवनिंग मिरर ने 12 दिसम्बर को सागर में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की खबर को प्रमुखता से छापा है 

                        Read Also: Prevention-Best Vaccine Against Covid-19

कोविड-19 संक्रमण पर प्रकाशित खबरों मे दैनिक भास्कर ने बताया है कि पिछले 209 दिनों मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3500 के पार जा चुका है। वहीं नवदुनिया ने “जिले मे बढ़ने लगे कोरोना के मरीज” शीर्षक से खबर छापी है।

OFF-BEAT NEWS :  लीक से हटकर खबर

भारत में जुगाड़ कितनी बड़ी चीज है इसके सहारे बेकार सी लगने वाली वस्तुओं से भी  कितने बड़े-बडे़ हल ढूंढ लिए जाते हैं। ऐसी सोच की हकीकत बताने वाली एक बेहद रोचक खबर को  दैनिक आचरण ने अपने देश-प्रदेश पृष्ठ पर बड़ी प्रमुखता से छापा है। “खड़ी फसल को जंगली जानवरों से बचाने में साड़ी बनी कारगर कवच” शीर्षक से प्रकाशित खबर में बताया है कि कैसे रंग-बिरंगी, लुभावनी डिजाईनों वाली साड़ियां जहां एक ओर देखने वालों  को आकर्षित करतीं हैं लेकिन जंगली जानवरों को दूर भगातीं हैं। 

                                Read Also: नौरादेही में वन विभाग ही करा रहा है खेती

खबर में किसानों के हवाले से बताया गया है कि खेतों में इन उपयोग की गई साड़ियों को बाड़ के रूप मे बांध देते हैं। हवा के चलने से इनसे पैदा होने वाली सरसराहट की आवाज व इनमें कारीगिरी के तौर पर उपयोग किये  जाने वाले चमकीली धागे रात में थोड़ी सी भी रोशनी पड़ने पर किसी के होने का अहसास कराते हैं। जिससे जानवर खेतों के पास  फटकते तक नहीं हैं।

नवदुनिया ने खेती-बाड़ी से जुड़ी “लहसुन की बोवनी शुरू, कम बारिश से सता रही है सिंचाई की चिंता” शीर्षक से छापी खबर मे बताया गया है कि प्रदेश में लहसुन की खेती में मंदसौर व नीमच के बाद सागर की देवरी का नंबर आता है। लेकिन बांधों के पूरे नहीं भर पाने के कारण लहसुन की पैदावर पर असर पड़ सकता है। खबर के मुताबिक पानी के संकट के चलते ही खरीफ के मौसम में किसानों का रूझान गेंहूं  के बदले कम पानी मे होने वाली चने की फसल की ओर बढ़ा है।

                     Read Also: After The Election She Will go To 3rd Party
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours