Smart-City-In-Making- पीएम-की-अहम्प्रो-जेक्ट्स-की-सूची-में-शामिल -है-सागर-झील-परियोजना

Smart-City-In-Making- पीएम-की-अहम्प्रो-जेक्ट्स-की-सूची-में-शामिल -है-सागर-झील-परियोजना

साग़र वॉच। 
देशभर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से कई तरह के कार्य चल रहे हैं। इनमे साग़र की लाखा बंजारा झील के जीर्णाेद्धार एवं पुर्नविकास तथा सौन्दर्यीकरण  परियोजना को   प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट (नेशनल इंपार्टेंट प्रोजेक्ट्स )की सूची में शामिल किया गया है जो कि जलशक्ति अभियान के तहत संभवत: प्रदेश के साथ-साथ देश का एकमात्र प्रोजेक्ट होगा बताया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी सागर के सीईओ राहुल सिंह के मुताबिक  लगभग 92 करोड़ रूपए की लागत से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार एवं पुर्नविकास सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है जो कि जलशक्ति अभियान के तहत लिया गया है.  देशभर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से कई तरह के कार्य चल रहे हैं। कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स भी है जो लीक से हटकर है। उनमे से एक साग़र झील परियोजना है। 


स्मार्ट सिटी सागर के सीईओ ने बताया कि इस  प्रोजेक्ट के  पूर्ण होने के बाद सागर की तस्वीर बदली हुई नजर आयेगी। 92 करोड़ रूपए की लागत से सागर झील के इस  प्रोजेक्ट में गाद निकालने  सहित अन्य कार्यों पर केवल 23 करोड़ जबकि 70 करोड़ रूपए झील की सूरतेहाल बदलने  पर खर्च होगें. जिसमें 16 घाटों का सौन्दर्यीकरण  होगा। वहीं साढ़े पांच किमी के पैदल भ्रमण के लिए तीन मीटर चौड़ा रास्ता बनेगा। यहाँ तक कि मोंगा बंधान पर भी पदयात्रा के लिए रास्ता बनाया जायेगा.  

वर्तमान में स्मार्ट सिटी के माध्यम से 428 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट शुरू हो चुके है. वहीं 170 करोड़ के कार्यों की निविदाएँ भी प्रक्रिया में हैं. तिली तिराहे से सिविल लाईन चौराहे तक बन रही 2 किमी की स्मार्ट सड़क  का काम भी नवंबर अंत तक पूर्ण हो जायेगा और दिसंबर में लोकार्पण होगा.

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours