#News-In-Short-सुरखी-में-नेताओं-के-दौरों-में-आई-तेजी

Read In English I Hindi
#News-In-Short-सुरखी-में-नेताओं-के-दौरों-में-आई-तेजी

 सागर वॉच @ खबर संक्षेप में 

सुरखी-उप चुनाव -नेताओं के दौरों में आई तेजी 

सुरखी विधानसभा में उपचुनाव के चलते राजनैतिक सरगर्मियां तेज होती जा रहीं हैं। दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों-भाजपा व कांग्रेस के नेता सुरखी को फेरा लगा रहे हैं और जनता से संपर्क कर रहे है।मंगलवार को भाजपा के सागर के विधायक शैलेंद्र जैन व नरयावली के विधायक प्रदीप लारिया ने सुरखी के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर जन संपर्क किया।

सिहोरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान सागर के विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा गरीबों व किसानों का खास ख्याल रखती है इसीलिए वह इनहीं वर्गों से जुड़ी योजनाओं के क्रियांवयन लगी है।

                     Also Read: Clerks-running Nagar Palikas in Bundelkhand    

वहीं नरयावली विधायक ने राहतगढ़ क्षेत्र मे जनसंपर्क के दौरान कहा कि आगामी उप-चुनाव पर ही उनकी पार्टी का भविष्य तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 15 महीनों के कार्यकाल मे प्रदेश मे चल रहीं सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था।

विश्वविद्यालय में विभागा-अध्यक्ष की नियुक्ति पर भाराछासं ने जताया खेद 

डाॅ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्याय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने विश्वद्यालय को ज्ञापन सौंपकर वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग की है। संघ का आरोप है  कि विभागाध्यक्ष पर संबंधित थाने मे छेड़खानी का मामला दर्ज है। इस लिहाज से उन्हें विभागाध्यक्ष के जैसे जिम्मेदारी भरे पर नियुक्ति अनुचित है।

                                     Also Read : सागर -भोपाल-की-यात्रा-हुई-महंगी

संभागायुक्त ने लगाया बीएमसी का औपचारिक दौरा ..बांटी नसीहतें 

मंगलवार को ही संभागायुक्त ने बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय का औपचारिक दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने चिकित्सकों व अस्पताल के अमले को नसीहत भी दी कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार व सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है।

                            Read Also: Prevention-Best Vaccine Against Covid-19

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours