#News-In-Short-कांग्रेस-ने-जनता-के-साथ-किया-है-धोखा-भाजपा

Read In English I Hindi
News-In-Short

सागर वॉच । ख़बरें संक्षेप में   

सिंधिया को बनना था मुख्यमंत्री कमलनाथ को बना दिया -भाजपा 

सुरखी विधानसभा क्षेत्र मे आगामी 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित एक जनसभा मे भाजपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस पार्टी पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जनता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने के मकसद से कांग्रेस को वोट दिया था। लेकिन कांग्रेस के आलाकमान ने प्रदेश की बागडोर कमलनाथ को सौंप कर जनता के साथ धोखा किया है।

                        Also Read: Clerks-running Nagar Palikas in Bundelkhand    

उन्होंने कहा कि कमलनाथ विकास की बात नहीं सुनते थे इसलिए उनकी सरकार बिखर गई। अब कोई भी कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहता है। कांग्रेस ने जो पाप किया है उसका नतीजा उसे आगामी चुनावों मे भुगतना पड़ेगा।

राशन पोर्टल से आधार कार्ड जोड़ने में कोताही दो पंचायत सचिव निलंबित 

ग्राम पंचायतों मे राशन मित्र पोर्टल पर हितग्राहियों के आधार कार्ड जोड़ें जाने की प्रक्रिया मे ढिलाई बरते जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी  अधिकारी ने बंडा व राहतगढ़ जनपद पंचायतों की क्रमशः बीजरी पंचायत व कांचरी पंचायत के सचिवों को निलंबित कर दिया है।

                        Read Also: Prevention-Best Vaccine Against Covid-19

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला खाद्य नियंत्रक ने  ग्राम पंचायतों मे राशन मित्र पोर्टल पर हितग्राहियों के आधार कार्ड जोड़े जाने की प्रक्रिया के सिलसिले मे प्राप्त प्रगति पत्रक प्राप्त के आधार पर सभी ग्रामं पंचायतों को 5 अक्टूबर तक राशन मित्र पोर्टल पर आधार कार्ड की सीडींग का कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।


प्रदेश के राजस्व मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लाखों की अवैध शराब जब्त 

प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री के गृह क्षेत्र में जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी व राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्र की होटलोंव ढाबों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई मे सुरखी व राहतगढ़ के मुख्य संचालित ढाबों व होटलों से करीब चार लाख रूपए कीमत की अवैध शराब जब्त की  गई है।

                                        Also Read : सागर -भोपाल-की-यात्रा-हुई-महंगी

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours