News In Short 12 June 2022- बुंदेलखंड में चल रही है निर्विरोध चुनाव जीतने की बयार




सागर वॉच i चुनावी ख़बरें - 12 जून 

 👉पंचायत चुनाव 2022 के जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन में वार्ड क्रमांक 4 से हीरासिंह  राजपूत निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किए गये। श्री राजपूत के निर्विरोध निर्वाचित होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने निर्विरोध निर्वाचित हीरा सिंह राजपूत को प्रमाण पत्र प्रदान किया। परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के भाई हीरासिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में है। उनके लिए अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने समर्थन भी दिया और नाम वापिस लिए।

👉साग़र जिले के गढ़ाकोटा शहर ने एक बार फिर से  देश मे सामाजिक सदभावना की मिशाल पेश की है। जहां मुस्लिम नौजवान  को गाँव की कमान सौंपी गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रहली की 95 ग्राम पंचायतों में से बेलई पंचायत का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। गौरतलब है कि रहली पंचायत चुनाव में एक मुस्लिम युवक के बिना चुनाव लड़े सरपंच बनने से बेलई गांव चर्चा में आ गया है। 

यहां से नासिर खान सरपंच बने है। गढ़ाकोटा के पंचायत बेलई से 5 प्रत्याशी मैदान में थे। ग्राम के विकास को देखते हुए सभी हिन्दू प्रत्याशियों ने इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम बापिस लेते हुए नासिर को सरपंच बनाकर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की है।

 


👉 सागर परकोटा वार्ड से पूर्व कांग्रेस पार्षद श्याम दुबे जी ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जी एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आह्वान पर डॉ हरिसिंह गौर मंडल के अंतर्गत इंदिरा नगर वार्ड की बूथ क्रमांक 244, नगर मंडल के काकागंज एवं पंतनगर वार्ड के बूथ तथा अंबेडकर मंडल के गुरिगोविंद सिंह वार्ड के बूथ पर विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया बूथ स्तर पर पार्टी को विस्तार करने के उद्देश्य से बूथ  समितियों के साथ चर्चा की बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष रितेश तिवारी ने की

👉 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलननाथ ने महापौर पद के 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रत्याशी चयन में काँग्रेस ने भाजपा से पहले उम्मीदवारों की घोषणा की है। काँग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय  चुनाव-2022  हेतु विभिन्न स्थानों पर महापौर पद हेतु निम्नलिखित उम्मीदवारों का चयन किया गया है । 

मुरैना-शारदा सोलंकी ,छिंदवाड़ा-विक्रम अहाक, रीवा-अजय मिश्रा बाबा ,सतना - सिद्धार्थ कुशवाह ,देवास श्रीमती कविता रमेश व्यास ,खंडवा -आशा मिश्रा ,उज्जैन-महेश परमार ग्वालियर-शोभा सिकरवार सागर-निधि जैन ,भोपाल-विभा पटेल , इंदौर-संजय शुक्ला,कटनी-श्रेहा खंडेलवाल ,जबलपुर-जगत बहादुर सिंह अन्नु ,सिंगरौली-अरविंद सिंह चंदेल बुरहानपुर-शहनाज़ अंसारी अधिकृत प्रत्याशी बनाये गए।


👉प्रजापति समाज सागर द्वारा विधायक शैलेंद्र जैन का नागरिक अभिनंदन समारोह एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम कासगंज में आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रजापति समाज द्वारा विधायक समाज के हित में कराए गए कार्यों और प्रशासनिक सहयोग के लिए उनका नागरिक अभिनंदन का आभार व्यक्त किया गया बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की 


👉 मकरोनिया नगर पालिका के चुनाव में वार्ड पार्षदों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त नगर पालिका मकरोनिया के प्रभारी विकास शर्मा एवं सह प्रभारी तान्या सालोमन ने वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों से आमने-सामने  चर्चा की। 

इसी सिलसिले में  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी आदि कांग्रेस जनों से विभिन्न दावेदारों का फीडबैक लिया। 



👉 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर युवक कांग्रेस की विशाल  बैठक का आयोजन तिलकगंज स्थित एक निजी गार्डन में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।  जिसमें सागर महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन विशेष रुप से बैठक में शामिल रही। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव मैं कांग्रेस का महापौर एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताने को लेकर उन्होंने नीति पर चर्चा हुई। 



👉सागर। पंचायत चुनाव में निर्विरोध पंचायतों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सागर जनपद की ग्राम पंचायत ढाना हुए निर्विरोध सरपंच सहित समस्त पंच निर्विरोध चुने गए सरपंच पद पर श्री सुरेंद्र तिवारी चुने गए। 

👉भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का होता है। यह कार्यकर्ताओं की ही पार्टी है इसमें कब किसको क्या दायित्व मिल जाए यह संभावना सदैव खुली रहती है। राजनीति में धैर्य होना चाहिए,सभी का समय आता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एक साधारण कार्यकर्ता थे और चाय बेचा करते थे। आज वे प्रधानमंत्री हैं। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अटाटीला में बूथ विजय संकल्प अभियान का आरंभ करते हुए सभा में व्यक्त किए।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के टिकट की अपेक्षा सभी को होती है पर किसी स्थान पर टिकट तो एक को ही मिलता है। पार्टी जिसे भी टिकट दे पार्टी के निर्णय को शिरोधार्य कर पूरी निष्ठा और मेहनत से पार्टी को जिताने में लग जाना चाहिए। नगर पंचायत भाजपा की बनेगी तो विकास कार्यों में आसानी और गति रहेगी। मंत्री श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं वे आमजनों से उनके पोलिंग बूथ पर भाजपा को जिताने की अपील की।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours