Election Updates- कांग्रेस वोट की राजनीति करती है और भाजपा सेवा की


सागर वॉच/
कांग्रेस ने वर्षाें देश भर में  राज कर जनता का शोषण किया है। उसने सागर के विकास के लिये कोई कार्य नहीं किया। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है और भाजपा सेवा की। भाजपा सरकार में ही सागर के विकास को पंख लगे और शहर विकास  की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा का महापौर बनने  पर  सागर के विकास की  निरन्तर बनी रह सकती है

यह विचार भाजपा के नेता गोविंद सिंह राजूपत ने जनसंपर्क के दौरान  व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि सुरखी में पंचायत चुनाव में जो पंचायत सबसे ज्यादा मतो से विजयी होगी उस पंचायत को विकास कार्य हेतु 11 लाख रूपये का इनाम दिया जायेगा । 

यही बात म.प्र. शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के पक्ष में जनसंपर्क के दौरान सागर के मतदाताओं से कहा है कि सागर नगर निगम के अंतर्गत जिस भी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी सर्वाधिक मतो से विजय होगी उस वार्ड के लिये उस वार्ड के विकास कार्यो के लिये 21 लाख रूपये की राशि विकास कार्य कराये जाने के लिये दी जायेगी। 

जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता सुशील तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश बघेल, प्रतिभा चौबे, शारदा कोरी, हरिराम सिंह ठाकुर, हरिनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में साथ में रहे।


सागर के विकास के लिये भाजपा की जीत जरूरी:- शैलेन्द्र जैन सागर विधायक 

इसी सिलसिले में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का विजयी होना सागर के हित में जरूरी है। विधायक श्री  जैन ने रविदास वार्ड में भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये मतदाताओं के घर जा कर जनसंपर्क किया । विधायक शैलेन्द्र जैन ने मतदाताओं से कहा कि सागर के विकास के लिये नगर निगम चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी है। तभी सागर को महानगर बनाने की कल्पना साकार होगी। 

जनसंपर्क के दौरान विधायक शैलन्द्र जैन, सुशील तिवारी, रविदास वार्ड भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रानी अहिरवार, डाॅ. सुशील तिवारी, प्रभुदयाल साहू, पार्षद प्रत्याशी रवि चौधरी , दीपक लोधी, अमित वैसाखिया, जगभान सिंह, राजू तिवारी, अंकित विश्वकर्मा, साकेत शर्मा, सुयश तिवारी, सौरभ तिवारी, रामेश्वर यादव, जगन कोरी, रमेश अहिरवार, भगवान सिंह अहिरवार, राजू शर्मा, छोटे लाल अहिरवार, नत्थू घोषी, राजकुमार यादव, मूलचंद विश्वकर्मा, सुमत पटवा, राहुल अहिरवार, संदीप साहू, भानू राजपूत, दीपक साहू, आदर्श मिश्रा, रविशंकर गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन साथ में रहे।

आज का युवा सागर के कल का भविष्य है:- गौरव सिरोठिया

युवा एवं सकारात्मक सोच और भाजपा की नीति नियत चेहरा स्पष्ट होने के चलते ही सागर के विकास को नये पंख लगाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने सागर महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं विट्ठलनगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की दिशा में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में कही उन्होंने कहा आज का युवा ही कल का भविष्य है। इस चुनाव में सागर को महानगर बनाने की दिशा में अपनी 

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं सागर के समस्त वार्डाें के भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये गुरूवार को  विवेकानंद वार्ड में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की धर्म पत्नी अनु जैन ने मतदाताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आर्शीवाद लिया। 

इस अवसर पर विवेकानंद वार्ड मंे चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। जनसंपर्क के दौरान अनु शैलेन्द्र जैन का मतदाताओं द्वारा पुष्प वर्षा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।  अनु शैलेन्द्र जैन के जनसंपर्क के दौरान विवेकानंद वार्ड भाजपा प्रत्याशीे सुश्री याकृति जड़िया, प्रतिभा चैबे, शैलबाला सुनरया, शारदा कोरी, अनीता अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति साथ में रही।

सागर को विकसित शहर बनाने का श्रेय भाजपा सरकार कोः- अभय दरे पूर्व महापौर

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करोड़ों की राशि की सौगात देकर सागर को सही दिशा में बढ़ाने का कार्य किया, जिससे आज सागर विकास की इबारत लिखकर एक स्वच्छ, सुन्दर एवं पूर्ण विकसित शहर की दिशा में आगे बढ़कर महानगर का आकार ले रहा हैं। वास्तव में सागर के विकास को पंख लगाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। उक्त बयान सागर के पूर्व महापौर अभय दरे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिये। 

श्री दरे ने मतदाताओं से अपील की है कि सागर के विकास को निरन्तर जारी रखने के लिये महापौर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को एवं भाजपा के समस्त पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर सागर के विकास को निरन्तर जारी रखने की दिशा में संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाये। 

भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मरण किया 

जनसंघ के संस्थापक स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, रामकुमार साहू, प्रदीप राजौरिया, श्रीकांत जैन, देवेन्द्र कटारे, विवेक मिश्रा, रामलखन सिंह, अंशुल हर्षे, विक्रम केशरवानी, सुष्मा यादव, राजेश सैनी, रामेश्वर नामदेव, निकेश गुप्ता, आलोक केशरवानी, नितिन सोनी, अंकित शंकत, हेमंत पचौरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours