Election Updates- नाम वापिसी के बाद खुरई की तीन परिषदों 38 पार्षद निर्विरोध जीते

lection Updates- नाम वापिसी के बाद खुरई की तीन परिषदों  38 पार्षद निर्विरोध जीते

सागर वॉच। 
मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र की बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए है। 
यह एक रिकार्ड है। यहां कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिले है। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध जीते सभी उम्मीदवार भाजपा के है। उनके विधानसभा क्षेत्र की तीन नगर परिषदों  के 45 वार्ड पार्षदों में अभी तक 38 उम्मीदवार निर्विरोध जीते है। 

नगरीय निकाय चुनावों में नाम वापिसी का आज अंतिम दिन था। इसके बाद निर्विरोध चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पूरी तरह से निर्विरोध निर्वाचन वाले निकायों को सरकार प्रोत्साहन राशि देने पर विचार करेगी।

शहरी क्षेत्रों के विकास को मिला समर्थन

भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि  खरई विधानसभा में तीन नगर परिषद है। इनमे बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 प्रत्याशी, मालथौन नगर परिषद में 12 और बांदरी में 11 उम्मीदवार भाजपा के निर्विरोध जीते है। कुल 45 वार्ड  पार्षदों में से अभी तक 38 निर्विरोध जीत चुके है। बरोदिया नगर परिषद मध्यप्रदेश की  पहली निर्विरोध नगर परिषद भाजपा के खाते से हुई है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की शहरों के विकास के लिए किए गए कार्यो के प्रति समर्थन मिला है। 

पूरी तरह से निर्विरोध निकायों को मिल सकती है प्रोत्साहन राशि 

सीएम शिवराज सिंह ने  प्रदेश में निर्विरोध पंचायतो को लाखों रुपये के प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया था। इसके चलते सेकड़ो पंचायत निर्विरोध चुनी गई। इनको 5 से 15 लाख तक कि राशि मिलेगी। नगरीय निकायों के सवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सामाजिक समरसता बनाये रखने और  आपसी मतभेद नही बढ़े इसके लिए प्रोत्साहन राशि पंचायतों में देने की घोषणा हुई है। अभी तक प्रदेश में 650 पंचायते ऐसी चुनी गई है। इनमे ज्यादातर भाजपा समर्थित है। अब नगरीय निकायों में कोई नगरपालिका या परिषद पूरी निर्विरोध चुनी जाती है तो उसे प्रोत्साहन राशि मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री से चर्चा पर प्रस्ताव लाया जाएगा और राशि दी जाएगी। 

ये जीते निर्विरोध 

नगर परिषद में छत्रपति शिवाजी वार्ड से रतिराजा ऋषिराजा बुन्देला, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से लखन खिलान सिंह यादव, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से पूजा अजमेर सिंह लोधी, डॉ. अम्बेडकर वार्ड से कमलेशकुमारी लोटन अहिरवार, रानी अवंतीबाई वार्ड से हल्लीबाई उमेश अहिरवार, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड से मीनादेवी चुन्नीलाल कुशवाहा, वैष्णोदेवी मंदिर वार्ड से कोमल सिंह सुकलाल यादव, डॉ. एपीजे अब्दुलकलाम वार्ड से रेखा दयाराम चौरसिया, आचार्य विद्यासागर वार्ड से बलराम सिंह दांगी परताप सिंह दांगी, महाराणा प्रताप वार्ड से  खुशाल मुन्नालाल जैन, सबरी वार्ड से रामसखी रामलाल सौर, बिरसामुण्डा वार्ड से सुरेन्द्र घन्सू सौर, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड से लक्ष्मीबाई केसरी सिंह लोधी, संत रविदास वार्ड से दिलीप कुमार छोटेलाल अहिरवार एवं रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से संगीता प्रदीप दुबे शामिल हैं।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours