Election Campaign- कांग्रेस के पदाधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता

Election Campaign- कांग्रेस के पदाधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता

सागर वॉच। भारतीय जनता पार्टी की नीति और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने का क्रम लगातार जारी है। बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोज चंदेल ने भाजपा की सदस्यता ली।

श्री सिंह ने मनोज चंदेल एवं उनके साथियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। मनोज चंदेल के नेतृत्व में एक से ज्यादा समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली। जिनमें मुख्य रूप से जगदीश चंदेल, नरेन्द्र चंदेल, सचिन चंदेल, संजय चंदेल, लोकेश चंदेल, ओमप्रकाश यादव, संजय साहू, हरिओम चैबे, विनोद सोनी, राम नामदेव ओमप्रकाश यादव, प्रसन्न चंदेल, गिरीश साहू सहित अनेक लोग शामिल हैं।

सागर नगर पालिका निगम के लिए कांग्रेस से  महापौर पद की प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने बुधवार शाम को नरयावली नाका एवं भगत से वार्ड में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। मतदाताओं से मिल रहे आशीर्वाद से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी का नरयावली वार्ड में जनसंपर्क 


कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी ने नरयावली नाका एवं भगत सिंह वार्ड में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान श्रीमती जैन ने दोनों वार्डो की समस्याओं को भी जाना। नागरिकों बताया कि सड़कें पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं ।

दोनों वार्ड  पहाड़ी क्षेत्र के नीचे होने के कारण यहां बारिश में जल-भराव की स्थिति निर्मित होती है। जिससे लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। नालियों के  गहरीकरण की लोगों ने आवश्यकता बताई । निधि जैन ने कहा कि वार्ड की जनता महापौर एवं पार्षद कांग्रेस का चुने तो वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा ।


भाजपा का हितग्राही समेलन 

सागर। रविशंकर वार्ड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन काल में शहरों में आवास की कोई योजना नहीं बनाई और एक भी मकान किसी शहर में किसी गरीब का नहीं बनाया। 

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पीएम आवास योजना शहरों के लिए चलाई जिसमें अकेले सागर में ही 16000 पीएम आवास बनाने के लिए हितग्राहियों को ढाई लाख रुपए दिए गये। रविशंकर वार्ड में 152 पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यहां से भाजपा के प्रत्याशी सूरज घोषी चुनाव लड़ रहे हैं।

तिलकगंज वार्ड हितग्राही सम्मेलन 


मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तिलकगंज वार्ड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि
 सागर शहर का विकास  उनकी प्रतिबद्धता है। सागर के विकास  के लिए जरूरी है कि भाजपा का महापौर और निगम परिषद चुनी जाए। 

केंद्र से लेकर राज्य और महापौर से लेकर पार्षद तक जब भारतीय जनता पार्टी का होगा तब विकास और तेजी के साथ होगा। कहा जाता है कि कांग्रेस के महापौर जब भी रहे हैं तो वे विकास तो छोड़िए निगम कर्मचारियों को वेतन तक नहीं बांट पाए। 



Share To:

Sagar Watch

Sagar Watch is the only news portal of Bundelkhand Region, which provide news updates in English & Hindi language. Rajesh Shrivastava, the Journalist, is the Chief Editor of this News Portal.

Post A Comment:

0 comments so far,add yours