Damage Due to Hailstorm- ओलावृष्टि से जिले की पांच तहसील के करीबी  पचास गावों प्रभावित


सागर वॉच/ 09 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में हुई अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि के सर्वे के लिए राजस्व अमला किसानों के साथ उनके खेतों पर जाकर नुकसान का जायजा ले रहा है।

विगत दिवस रात्रि में तेज बारिश एवं भारी ओलावृष्टि से सागर जिले में फसलों के खराब होने की सूचना पर प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर राजस्व, कृषि दल अमले के साथ खेतो में पहुंचा। 

जिले के अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा, प्रकाश नायक,  शशि मिश्रा,  सीएल वर्मा के साथ तहसीलदार  रोहित वर्मा,  सतीश वर्मा, राजस्व निरीक्षक , पटवारी ,ग्राम सेवक सहित मौके पर बारिश और ओला वृष्टी से किसानों के खेतों में खड़ी फसल खराब होने का सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया है।

फसलों को नुकसान 

प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस जिले में हुई ओलावृष्टि के कारण जिले की 5 तहसीलें क्रमशः सागर ग्रामीण, सागर नगर, जैसीनगर,बंडा एवं बीना में ओलावृष्टि की लगभग 50 ग्राम में प्रारंभिक सूचना प्राप्त हुई। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत नुकसान का विस्तृत सर्वे कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश राजस्व, पंचायत एवं कृषि विभाग को दिए हैं। फिलहाल रवि की फसलें मुख्यतः गेहूं,चना एवं मसूर हैं। जिनमें इस ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

गाज गिरने से नुकसान

भू-अभिलेख विभाग अधीक्षक राकेश अहिरवार के द्वारा प्रारंभिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार जिले में पशुहानि में 2 बैल, 2 गाये एवं 1 भैस की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम नारायणपुर, तहसील केसली में हुई।

इसके अलावा एक गाय के बछड़े की मृत्यु ग्राम कजरावन तहसील शाहगढ़ में भी हुई। जबकि जनहानि में श्री बबलू पिता सुम्मी ग्राम रामगढा तहसील केसली की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

मकान क्षति 

इसी प्रकार मकान क्षति में 3 मकान कच्चे (सामान्य) ग्राम दरारिया तहसील रहली में ,2 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त 1 ग्राम जमुनिया एवं 1 ग्राम गनियारी तहसील बंडा में एवं 1 मकान कच्चा आंशिक क्षतिग्रस्त ग्राम बेला तहसील शाहगढ़ में हुआ है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours