Freedom 2 Walk-शहर को पुरस्कृत करना है तो पैदल या साइकिल पर चलिए

Freedom 2 Walk-शहर को पुरस्कृत करना है तो पैदल  या साइकिल पर चलिए
 सागर 27 दिसम्बर 2021

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और स्मार्ट सिटी मिशन 1 से 26 जनवरी तक फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल अभियान शुरू कर रहा है। इस अभियान के तहत होने वाली स्पर्धा में देशभर के शहर शामिल होंगे। 

जिस शहर के नागरिक ज्यादा पैदल चलेंगे और ज्यादा साइकिल चलाएंगे, उस शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इन दोनों स्पर्धाओं में शहर में अव्वल आने वाले नागरिकों को भी पुरस्कार मिलेंगे।

फ्रीडम टू वॉक एंड साइकिल अभियान में सभी शहरों के नागरिक शामिल होंगे। वे जितना पैदल चलेंगे या साइकिल चलाएंगे, उसे मोबाइल एप द्वारा काउंट किया जाएगा। ऐसा 1 से 26 जनवरी तक रोज किया जाएगा। इन 26 दिनों में जो नागरिक सबसे ज्यादा पैदल चलेगा और जो सबसे ज्यादा साइकिल चलाएगा उसे पुरस्कृत किया जाए। 

इसी तरह स्पर्धा में शामिल प्रत्येक शहर के सभी नागरिकों के वॉकिंग और साइक्लिंग के किलोमीटर जोडे जाएंगे। दोनों कैटेगरी में देश में जिस शहर के नागरिक ज्यादा पैदल चलेंगे या ज्यादा साइकिल चलाएंगे, उस नंबर वन शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

आप ऐसे हो सकते हैं शामिल

फ्रीडम टू वॉक में शामिल होने के लिए लिंक  ेवतजनतस.ंज/इतÛक्प् पर और फ्रीडम टू साइकिल में शामिल होने के लिए
रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन क्यू आर कोड के माध्यम से भी किया जा सकता है। इसके बाद आपको बताए गए तीन मोबाइल एप में से कोई एक एप डाउनलोड करना होगा। 1 से 26 जनवरी तक रोज जब आप पैदल चलें या साइकिल चलाएं तो इस एप को चालू रखें। यह आपके द्वारा चले गए या साइकिल चलाने के किलोमीटर काउंट करेगा। इसी आधार पर विजेता तय किए जाएंगे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours