Timber-Association-Meet:-मप्र-टिम्बर-संघ-का-मुख्यालय-बना-सागर,-दिनेश भाई अध्यक्ष

Timber-Association-Meet:-मप्र-टिम्बर-संघ-का-मुख्यालय-बना-सागर,-दिनेश शर्मा अध्यक्ष



सागर वॉच।
मध्य प्रदेश टिंबर व्यापारी संघ का प्रधान कार्यालय अगले दो साल तक सागर शहर में रहेगा
। रविवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित हुए संघठन के प्रांतीय सम्मलेन में यह अहम् फैसला लिया गया। इसके साथ ही सागर के ही टिम्बर व्यापारी दिनेश भाई पटेल को प्रदेश अध्यक्ष भी चुना गया है

प्रदेश के टिम्बर व्यापारी संघ के महामंत्री विजय भूषन ने मीडिया को बताया कि प्रांतीय अधिवेशन  में मध्य प्रदेश टिंबर व्यापारी संघ के नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें दिनेश भाई प्रदेश के अध्यक्ष चुने गये। अधिवेशन में टिम्बर व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई और उनके निराकरण हेतु चर्चा की गई।

Also Read: समीक्षाओं में प्रगति की मीनारें तन रहीं हैं हकीकत में बदहाल है शहर

उन्होंने बताया कि  संगठन का प्रधान कार्यालय अगले दो वर्ष के लिए सागर  में स्थापित किया गया। जो पूरे प्रदेश में व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा।  सागर के दिनेश भाई पटेल मध्य प्रदेश टिंबर व्यापारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष बनाए गए । उन्होंने ने अपनी कार्यकारणी भी  घोषित की।


Timber-Association-Meet:-मप्र-टिम्बर-संघ-का-मुख्यालय-बना-सागर,-दिनेश शर्मा अध्यक्ष


इस मौके पर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने टिंबर व्यापारियों की समस्याओं के समाधानके लिए संघर्ष का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि टिंबर व्यापार पर आज शासन द्वारा लगातार टैक्स मैं वृद्धि की जा रही है। यह बड़ी समस्या है। लकड़ी लाने ले जाने से लेकर हर स्तर पर कई गुणा कर लिया जा रहा है। वही सरकारी डिपो से लकड़ी के वजन में ज्यादा अंतर आ रहा है। जो वजन बताया जाता है उससे कही कम लकड़ी निकलती। शासन स्तर पर समस्याएं रखी है। 


दिनेश भाई के मुताबिक प्रांतीय अधिवेशन में सागर छतरपुर जबलपुर हरदा विदिशा सहित कई जिलों के टिंबर व्यापारी शामिल  हुए है। संगठन हमारे चारों झोन  इंदौर ,जबलपुर, सागर और नर्मदा झोन के सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन शासन स्तर तक अपनी बात पहुंचाएगा । दस हजार से अधिक व्यापारी इससे जुड़े है। 

अधिवेशन में मध्य प्रदेश टिंबर व्यापारी संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित हुई ।

  • जिसमे अध्यक्ष दिनेश भाई पटेल सागर ,
  • महामंत्री विजय भूषण वर्मा सागर 
  • कोषाध्यक्ष  हीराबाई पटेल सागर
  • उपाध्यक्ष बदर आलम भोपाल
  • उपाध्यक्ष राम अवतार पांडे सागर
  • मंत्री उदय गुप्ता छतरपुर ,
  • मंत्री  महेश राय सागर ,
  • जोनल अध्यक्ष रवि लाल पटेल हरदा ,
  • जोनल सचिव  महेंद्र पटेल हरदा 
  • कार्यकारिणी सदस्य  राजकुमार कोरी सागर ,
  • सुरेंद्र चावला विदिशा
  •  ईश्वर भाई पटेल सागर ,
  •  पंकज चंदूमल सागर 
  • नरेंद्र पाल सिंह अजमानी सागर 
  •  शिवकुमार भीमसरिया सागर 
बनाए गये । 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours