विश्वविद्यालय , ईव्हीएम , ठण्ड

Sagar Watch

Sagar Watch/
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय देश भर में क्लीन टॉयलेट अभियान शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों की साफ़ सफाई का पांच हफ़्तों तक ख़ास ख्याल रखा जाना है।  

सागर में भी इस सिलसिले में नगर निगम के सहायक आयुक्त राजेश सिंह राजपूत ने सभी जोन प्रभारियों  सहित सुलभ तथा मॉडर्न शौचालय संचालकों की बैठक ली।

अब यह शहर वासियों की भी जिम्मेदारी है कि वे गंदे पड़े सार्वजनिक शौचालयों की सूचना निगम के सहायक आयुक्त को फ़ोन पर दें, सुनवाई न हो तो फोटो सोशल मीडिया पर डालें या मीडिया को बताएं।   

ईव्हीएम पर रात -दिन नजर रखे हैं कैमरे  

विधानसभा निर्वाचन में प्रयुक्त हुईं ईव्हीएम मशीनों को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज  में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहाँ की  गतिविधियों की सीसीटीवी/ कैमरे  से लगातार  रिकॉर्डिंग की जा रही है। कोई भी वह रिकॉर्डिंग देख सकता है। 

जिन राजनैतिक दलों को ईव्हीएम मशीनों से छेडछाड होने की दर बना रहता है वे कभी भी जाकर स्ट्रोंग  रूम की रिकॉर्डिंग देख सकते हैं 

 मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ने  स्ट्रांग रूम का मुआयना किया। 

छोटे बच्चों को मिली ठण्ड से राहत 

कलेक्टर सागर ने बढती ठण्ड को देखते हुए जिले की सभी स्कूलों की शुरुआत का समय नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक के बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से कर दिया  है। यह बदलाव आगामी आदेश तक सभी स्कूलों पर प्रभावी रहेगा।


कृषि विभाग का कर्मचारी निलंबित 

संभागायुक्त सागर ने कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीडन के एक मामले में टीकमगढ़ जिले के सहायक मृदा सर्वेक्षण अधिकारी शिवराज सिंह परमार को निलंबित कर दिया है।  यह कार्रवाई कृषि कृषि विभाग में  सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ कर्मचारी  की लिखित शिकायत पर की गयी है ।

सागर विश्विद्यालय में हुआ हंगामा 

सागर विश्वविद्यालय से भी एक हंगामाखेज खबर सामने आयी है मंगलवार को विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद् की बैठक चल रही थी तभी सभा कक्ष में एक संगठन के कुछ युवा पहुँच  गए  उन्होंने वहां कुलपति और कुलसचिव माफ़ी मांगो के  नारे लगाये  असल में ये प्रदर्शनकारी गौरजयंती के अवसर पर कुलपति और कुलसचिव द्वारा विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ हरी सिंह गौर की प्रतिमा पर बिना जूता उतारे माल्यार्पण किये जाने से नाराज थे और नारे लगा रहे थे 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours