Art N Culture

 
Sagar Watch

सागर वॉच। अंग्रेजी उपन्यास "द नाइट आउट" से अपने कथा लेखन की शुरुआत करने वाले श्यामलम् परिवार के सदस्य, दुबई में कार्यरत नगर के युवा लेखक कार्तिकेय शास्त्री की द्वितीय कृति *मुक्तिधाम* (हिन्दी उपन्यास) का विमोचन 30 नवम्बर गुरुवार को दोपहर 2.00 बजे से सिविल लाइंस सागर स्थित वरदान सभागार में श्यामलम् द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। 
 
 वरिष्ठ लेखिका व कवयित्री डॉ.चंचला दवे की अध्यक्षता में होने जा रहे इस आयोजन की मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.लक्ष्मी पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि दीपक मेमोरियल स्कूल की प्राचार्य ऋतु-बृज जायसवाल होंगी।
 
 सुप्रसिद्ध उपन्यासकार व समालोचक, डॉ.सुश्री शरद सिंह एवं वरिष्ठ साहित्यकार व लेखक टी आर त्रिपाठी पुस्तक पर समीक्षात्मक वक्तव्य देंगे। 
 
आयोजक संस्था श्यामलम् के अध्यक्ष उमा कान्त मिश्र व सचिव कपिल बैसाखिया ने सभी प्रबुद्ध जनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours