News In short

Sagar Watch


Sagar Watch/
 शहर में मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान 
का रोड शो आयोजित हुआ हेलीकॉप्टर से कजलीवन मैदान में उतरकर वे रथ पर सवार होकर शर के मार्गों पर निकले 

उनका काफिला गुरु गोविंद सिंह वार्ड से महर्षि वाल्मीकि मंदिर, विट्ठलनगर वार्ड होते हुए अंबेडकर मूर्ति से सुभाषनगर वार्ड विश्व भारती स्कूल मल्लपुरा शास्त्री वार्ड से भाग्योदय, बड़ा करीला, संत रविदास वार्ड भूतेश्वर मंदिर, भगत सिंह वार्ड रेलवे फाटक से मोतीनगर पहुँचा। यहाँ से शिवराज काफिला को छोड़ कर भोपाल के निकल गए और काफिला उनके बिना शहर के ह्रदय स्थल तीन बत्ती पर जाकर समाप्त हुआ   

सागर/देवरी- केन्द्र सरकार की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज सागर व देवरी में जनसभाओं को संबोधित किया  अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। उस दिन वोट देने से पहले आप 2003 की तस्वीर जरूर याद रखना जब कांग्रेस ने पूरे प्रदेश का हाल बेहाल कर रखा था। 

सड़क, बिजली पानी की समस्याओं से प्रदेश के लोगों को जूझना पड़ता था। आज डबल इंजन की सरकार में विकास ही विकास हो रहा है। 2003 के बाद प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास ही विकास आपको नजर आ रहा होगा। यह क्रम नहीं रुकना चाहिए। भाजपा के पास डबल इंजन की सरकार है

मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली 

लोकतंत्र में चुनाव की अहमियत बताने के लिए सागर नगर की लगभग 1000 महिला मतदाताओं ने स्कूटी रैली निकाली। यह रैली डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय गौर मूर्ति से सिंविल लाइन होते हुये मकरोनिया में 10वी. बटालियन पर जाकर समाप्त हुई। 

रैली के प्रभारी एडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या त्रिपाठी रहीं, जिन्होंने स्कूटी चलाकर रैली को आरंभ किया। रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक आर्य एवं कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

रैली के आगे मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत पी.सी. शर्मा द्वारा लिखित पंक्तियाँ 

 ‘‘जाग उठा है सागर सारा जन मानस ने ठाना है,
है मतदान अधिकार हमारा, जन-जन को समझाना है‘‘

को मतदाता जागरूकता रथ पर प्रसारित किया गया। कार्य के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए आयोग द्वारा स्वीप समिति के माध्यम से अनेक प्रयास किये जा रहे हैं इसी श्रृंखला में महिला मतदाताओं के द्वारा आज विशाल स्कूटी रैली निकाली गई है। जिसका उद्देश्य मतदान दिवस पर मतदाताओं को मतदान की नैतिक जिम्मेदारी को समझाना है।

Sagar

रैली के पूर्व मतदाता जागरूकता के लिए सांप सीढ़ी का खेल भी महिला मतदाताओं ने खेला जिसमें मतदान के नियम मानने पर मतदाता सीढ़ी से ऊपर  जाता है तथा मतदान के नियम तोड़ने पर सांप के द्वारा उसे नीचे भेजा जाता है।

गौर जयंती पर गौर पीठ द्वारा  होगा साहित्य प्रदर्शिनी का आयोजन 
 
सागर/डॉ सर हरीसिंह गौर के जन्म दिवस पर गौर पीठ द्वारा साहित्य प्रदर्शिनी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें डॉ गौर द्वारा लिखित साहित्य और उनसे सम्बंधित साहित्य जन सामान्य के लिये दर्शनार्थ रखा जायेगा। 

इस सम्बन्ध में गौर पीठ के समन्वयक प्रो दिवाकर सिंह राजपूत ने बताया कि डॉ गौर  द्वारा लिखित पुस्तकें/ग्रंथ, विचार, संकलन, समीक्षा, टीका और संकलन विश्वविद्यालय के गौर कक्ष में संरक्षित है। डॉ गौर पर शोध-परक साहित्य भी संजोया जा रहा है। डॉ गौर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर नये शोध को भी गति दी जा रही है। 

बैठक में विचार रखे गये कि डॉ गौर से सम्बन्धित साहित्य का प्रकाशन, वस्तुओ का संरक्षण और डॉक्युमेंट्रीरीज आदि के साथ ही भारत रत्न की दिशा में भी तेजी लाना है। गौरपीठ के दानदाताओं के नामो की सूची और विचारों को भी सहेज कर प्रदर्शित करना है। शीघ्र ही विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जायेगी।  

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours