congress,Assembly Election,2023

Sagar Watch

Sagar Watch / 07 Nov/
  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री का कहना है कि "ये कांग्रेस के लोग वो हैं जो जवाहर लाल नेहरु से लेकर राहुल गाँधी तक ने कहा की गरीबी हटाओ पर गरीब मिट गए लेकिन गरीबी नहीं हटी।" जबकि मोदी सरकार के आने के बाद साढ़े तेरह करोड़ गरीब पिछले पांच वर्षों में गरीबी की रेखा से बाहर आ गए हैं। 

मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आये श्री ठाकुर ने अपने संबोधन की शुरुआत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए की। 

इसी सिलसिले में उन्होंने जम्मू और कश्मीर की बीते समय के हालातों का जिक्र करते हुए कहा की वहां भारत का तिरंगा जलाया जाता था और सैनिकों पर गोलीबारी होती थे "लेकिन कांग्रेस के लोग नपुंसक बने बैठे रहते थे।" लेकिन मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर वहां के हालत बदल दिए। जो तिरंगा कश्मीर में जलाया जाता था आज वह यूक्रेन की धरती पर भी अपना डंका बजा रहा है। 
 उन्होंने कहा कि "भाजपा ने जनता को लाभ देने में जाति-धर्म नहीं पूछा उनके लिए तो गरीबी ही एक जाति है और वो  गरीबों को सम्रद्ध  और संम्पन्न करना चाहते हैं।" 
उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोगों ने मोदी जी को सांप, बिच्छु और गन्दी नाली का कीड़ा तक कहा लेकिन उन्होंने देश को ईमानदारी से चलाया और अब भारत के विकास और मोदी मॉडल की चर्चा दुनिया भर में हो रही है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय सामने आये घोटालों को गिनाते हुए जीजाजी घोटाला के नाम लेकर कांग्रेस पर तंज कसा।  प्रियंका गाँधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की आजकल  जीजाजी नजर नहीं आते हैं जीजी नजर आती हैं। सिर्फ चुनावों के समय लेकिन पांच साल नजर नहीं आतीं है।
उन्होंने कहा की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के समय महिलाओं के खिलाफ अपराध की दो लाख घटनाएँ हुयी हैं  प्रियंका गाँधी उत्तरप्रदेश में नारा देतीं थीं लड़की पर लड़ सकतीं हूँ लेकिन वो राजस्थान की लड़कियों की मदद के लिए खडी नहीं हुईं ।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours