Politics,

Sagar Watch,

SAGAR WATCH/
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला का कहना है कि मप्र पर तो घोटलों  का दाग लगा है चाहे कांग्रेस हो या भाजपा सब ने केवल जनता का  शोषण ही किया है और लूटने का कार्य ही किया है।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सोमवार को शहर के कजली वन मैदान में आयोजित आमसभा में  एकत्रित हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हए व्यक्त किये उन्होने कहा कि सागर सभाग कई रत्न और महापुरूष ने जन्म लिया यदि वास्तव में इनकी गाथा दुनिया जान जाये तो सागर पूरे विश्व में जाना जायेगा  लेकिन ये सागर का दुर्भाग्य  है कि चाहे कॉग्रेस हो या भाजपा इन्होने केवल  वोट बैंक की राजनीति की लेकिन सागर के गौरव को भारत रत्न नही दिलाया 

 
Sagar Watch

आम सभा से पहले 
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने शहर के प्रमुख मार्गों से एक रैली निकली जिसमें  भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी राष्ट्रीय महासचिव आषीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए  

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours