International Yoga Day

International Yoga Day

सागर वॉच  : 21 जून, 2023 / 
नवमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सागर जिले में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने योगासन, प्रणायाम आदि यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। 

जिले का मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “वसुधेव कुटुम्बकम के लिये योग“ की थीम पर आधारित था। इसमें सैकडों स्कूली बच्चों के साथ अतिथियों ने योगाभ्यास किया।

      कार्यक्रम में सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्री गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य नीना गिडीयन, सीएमएचओ डा. ममता तिमोरी और विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी योगाभ्यास में शामिल हुए। योगाचार्य श्री विष्णु आर्य योगनिकेतन, योगाचार्य श्री भगत सिंह पंतजलि योग, जिला क्रीडा अधिकारी श्री संजय दादा, श्री जगतनारायण शर्मा हार्टफुलनेस संस्था के साथ नागरिकों, महिला-पुरूष, बच्चों ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours