Elderman Race, BJP,POLITICS, Nagar Nigam

Who Will Be The Elderman-  इसलिए अटकी है एल्डरमैन की नियुक्ति

राग दरबारी 
 -By Sudesh Tiwari 

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्ति देकर उन्हें उपकृत करने की तैयारी कर रही है। इसी तारतम्य में सागर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति होना है।

शासन के निर्देश पर इस बार 8 लोगों को एल्डरमैन बनाकर उपकृत किया जा सकता है। सागर जिले से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं। जिसके चलते भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच आपस में समन्वय नहीं बन पा रहा, इसलिए एल्डरमैन की नियुक्ति फिलहाल लटकी हुई है।

जिला भाजपा ने विभिन्न नेताओं से विचार विमर्श के बाद एक प्रस्तावित सूची जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के माध्यम से प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को भेज दी है। किंतु अभी इस सूची पर अंतिम रूप से निर्णय नहीं हो पा रहा है । 

जिला भाजपा ने एल्डरमैन नियुक्ति के मामले में जिले के तीनों मंत्रियों को दो-दो  पद और स्थानीय विधायक को दो पद देने का प्रस्ताव रखा था किंतु इस पर सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में एल्डरमैन की नियुक्ति का मामला अभी और लटक सकता है।

सागर नगर निगम में भाजपा की महापौर संगीता सुशील तिवारी हैं उन्हें एल्डरमैन की नियुक्ति के मामले में लगभग दूर ही रखा जा रहा है

सागर नगर निगम के चुनाव में भारी बहुमत से जीतने वाली भाजपा में एल्डरमैन का  पद पाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ लगी हुई है अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने नेता के माध्यम से इस पद को पाने के लिए प्रयासरत हैं 

भाजपा की जिला इकाई में शामिल कई पदाधिकारी भी एल्डरमैन बनने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र फुसकेले, अजय तिवारी, नीलेश जैन, संध्या भार्गव, शैलबाला सुनारया, सुबोध आर्य सहित कई अन्य नाम इस दौड़ में शामिल हैं

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours