News In Short, District Admin

News In Short-13 Mar 2023- 181 सीएम जनसेवा सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी

SAGAR WATCH/ सागर के मेनपानी में शहर का एक और अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त उपनगर तैयार हो गया है। जिसमें शीघ्र ही शहर की डेढ़ प्रतिशत आबादी निवास करेगी। मेनपानी आवासीय परिसर में सर्व सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, साथ ही शहर तक आने के लिए सिटी बस भी उपलब्ध रहेगी।

नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि सागर शहर को शीघ्र ही एक आधुनिक व्  सुविधा युक्त उपनगर मिलने जा रहा है, जिसमें 500 से अधिक आवास उपलब्ध होंगे। जिनमें 500 परिवार रह सकेंगे। इस आवासीय परिसर में आवास के साथ-साथ 2 दर्जन से अधिक दुकानों का शॉपिंग कंपलेक्स भी तैयार कराया गया है।  

निगम कमिश्नर ने बताया कि मेनपानी आवासीय परिसर में ईडब्ल्यूएस आवासों के साथ-साथ एलआईजी के 48 फ्लैट, एम.आई.जी के 105 प्लाट, एलआईजी के 169 प्लाट उपलब्ध है जो कि लगभग सभी विक्रय किए जा चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि आकर्षक प्रवेश द्वार वाले इस आवासीय परिसर की सुरक्षा के आधुनिक इंतजामों के साथ ही  परिसर में स्पोर्ट्स कंपलेक्स, स्विमिंग पूल, झरना, पार्कों में फब्बारे 10 लगाए गए हैं। खेल परिसर में बैडमिंटन एवं लॉन टेनिस व जिम भी लगाया गया है। 

आवास वासियों के लिए सागर शहर तक आने के लिए 30 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। जो कि मेनपानी आवासीय परिसर से लेकर सागर की विभिन्न स्थानों तक यह बस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।  

लाडली बहना योजना के हितग्राही के लिए बैंक खाता अनिवार्य  

सागर जिले में लाडली बहना योजना के शिविर 25 मार्च 2023 से लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत पात्र बहनों को हर महीने 1000 रू. की राशि उनके खातों में डाली जाएगी।

कलेक्टर  ने बताया कि, जिले के प्रत्येक ब्लॉक,नगरीय निकाय, ग्राम, ग्राम पंचायत, वार्डों में 25 मार्च 2023 से शिविर लगाए जाएंगे। लाडली बहना योजना का लाभ उन्हीं विवाहित बहनों को मिलेगा जो 1 जनवरी 2023 को 23 वर्ष पूर्ण हो और 60 वर्ष से अधिक की नहीं हो साथ ही वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक न हो। योजना में विधवा महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

कलेक्टर के मुताबिक सभी पात्र बहनें जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र बनवाने में समय बर्बाद नहीं करें, अभी मात्र आधार कार्ड, समग्र आईडी में नाम और बैंक खाता जो आधार कार्ड से लिंक हो उक्त दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचे।
                             

रबी उपार्जन के बारे में समीक्षा 13 मार्च को

लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं रबी उपार्जन की तैयारी हेतु प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अध्यक्षता में की समीक्षा बैठक 13 मार्च को प्रातः 11 से दोपहर 1ः30 तक कलेक्टर कार्यालय, के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।                                           

सरल समाधान योजना 31 मार्च तक

राज्य सरकार के परिवहन विभाग द्वारा मोटरयान कर तथा शास्ति की राशि के भुगतान में छूट प्रदान करने के लिए सरल समाधान योजना प्रारंभ की है। पंजीकृत समस्त प्रवर्गो एवं आयु सीमा के मोटरयानों के अधिसूचना के प्रकाशन की 30 सितम्बर 2022 को बकाया मोटरयान कर एवं शास्ति की राशि के भुगतान में 31 मार्च 2023 तक एकमुश्त जमा कराए जाने पर उनके बकाया मोटरयान कर की शास्ति पर पूर्णतः और उनके बकाया मोटरयान कर की राशि पर छूट प्रदान की गई है।
       

पेंशनर्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र
 
भारत सरकार की जीवन प्रमाण एप्लीकेशन के माध्यम से पेंशन धारक जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। नजदीकी एमपी ऑनलाईन कियोस्क/सीएससी जाएं। बैंक की किसी भी शाखा में सुविधा का उपयोग करें या घर पर भी ऑनलाइन के माध्याम से वेबसाईट पर जाकर जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है। Through Face Authentication – Aadhar Face RD app गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर दिये गये निर्देशों का पालन कर जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाईन जमा किया जा सकता है।

गूगल प्ले स्टोर में उमंग एप डाउनलोड कर सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन मोबाइल नम्बर एवं ओटीपी द्वारा किया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने हेतु वीडिया सुविधा प्रारंभ की गई है, पेंशन के जिस खाता संख्या में पेंशन जमा होती है उसकी प्रविष्टी कर सुविधा का प्रयोग करें। 

पोस्ट ऑफिस की सशुल्क सुविधा 70 डोर स्टेप सुविधा प्रारंभ की गई है। जिसमें पोस्टमेन स्वयं पेंशनर के आवास में विजिट कर लाईफ सर्टिफिकेट की सुविधा प्रदान करता है। जिसकी वेबसाइट  से जानकारी प्राप्ता कर सकते हैं।

पेंशनर्स द्वारा अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र में जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। डिजिटल उपकरणों के अतिरिक्त पेंशनर द्वारा अपने जिले के बैंक शाखा  Pension Disburrsing Agency  में जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र मैनुअली फॅार्म जमा किया जा सकता है। आवश्यकता पढ़ने पर पेंशनर जिला पेंशन अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। -
                                                 

टी.बी रोग का इलाज संभव है 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे ने बताया कि टी.बी. रोग में खांसी, बुखार आना, भूख न लगना आदि टी.बी. के लक्षण हो सकते है। टी.बी. कोई भयानक बीमारी नहीं है, टी.बी. का ईलाज संभव है। व्यक्ति को 6 माह डॉट पद्धति का ईलाज लेना अनिवार्य है। प्रत्येक क्षय रोगी को ईलाज लेने पर 500 रूपये पोषण के लिये प्रदान किये जाते है।

सीएमएचओ डॉ. तिमोरे ने बताया कि टी.बी. से बचने के लिये सभी स्वास्थ्य सेवायें जिला अस्पताल, सिविल हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र संस्थाओं पर संपर्क कर टी.बी. की जांच व दवा की जानकारी से बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है।         

181 सीएम जनसेवा सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी
 
181 सीएम जनसेवा अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएं अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हो सकेंगी। मध्यप्रदेश के नागरिक सीएम हेल्पलाइन 181 पर एक कॉल के माध्यम से मूल निवासी व आय प्रमाण पत्र और खसरा खतौनी (बी 1) एवं नक्शा की नकल (अप्रमाणित प्रति) निशुल्क अपने व्हाट्सएप नंबर पर तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। 

साथ ही लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, एमपी भू-लेख के माध्यम से ली जाने वाली सेवाएं खसरा, खतौनी (बी 1) नक्शा की प्रमाणित प्रति एवं भू-अधिकार पुस्तिका के लिए 30 रुपये प्रथम पृष्ठ व अतिरिक्त पृष्ठ 15 रुपये के स्थान पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर मात्र 10 रुपये प्रति पृष्ठ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।                              
अंबेडकर योजना से मिलेगा एक लाख तक का कर्ज 
 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में 10 हजार रूपए से एक लाख रूपए तक की स्वरोजगार परियोजनाएं है जिसमें अनुसूचित जाति के स्वरोजगार करने वाले जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष की हो और वो आयकर दाता नहीं हो, को योजना में लाभ लेने की पात्रता है।

अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित स्वरोजगार योजना डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हितग्राही ूू  पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।  

अब आनलाइन मेडीकल सर्टिफिकेट भी मान्य

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल किया गया है। अब कोई भी आवेदक लर्निंग लाइसेंस, नवीन ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन, नवीनीकरण अथवा ड्राइविंग लाइसेंस में अन्य श्रेणी के आवेदन के साथ रजिस्टर्ड चिकित्सक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 1ए में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि एक अप्रैल 2021 के पूर्व उक्त मेडिकल सर्टिफिकेट मैनुअल तरीके से जारी किए जाने का प्रावधान था। मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड चिकित्सक पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म 1ए में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एनआईसी के सारथी पोर्टल पर पंजीयन कराना आवश्यक है।
                                                   

आधारकार्ड को अपडेट कराना अति आवश्यक

भारत सरकार एवं यू.आई.डी.ए.आई. के द्वारा जारी गाइड लाईनों के अनुसार सभी नागरिकों को जिनके आधार कार्ड बने हुए और 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है, वे अपने आधार कार्ड को अपडेट करायें।    

ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था एवं इन सालों में कभी अपडेट भी नहीं करवाया है। ऐसे आधार नम्बर धारकों को डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना आवश्यक है। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का भी आधार अवश्य बनवायें।  

बाल विवाह नहीं करने की अपील

बाल विवाह अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह करवाने वाले वर-वधु दोनों पक्षों के माता-पिता, भाई-बहन, अन्य पारिवारिक सदस्यों, विवाह करवाने वाले पंडित अथवा अन्य धर्मगुरू, विवाह में शामिल बाराती, घराती, बाजेवाले, घोड़ेवाले, टेन्ट वाले, हलवाई तथा विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

संचालक सामाजिक न्याय ने सभी माता-पिताओं से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों का विवाह विधि अनुरूप विवाह की निर्धारित आयु के पूर्व (लड़की की 18 वर्ष एवं लड़के की 21 वर्ष) किसी भी दशा में न करें। 

साथ ही अन्य समस्त जनसाधारण एवं विवाह में सेवा देने वाले सेवाप्रदाताओं से भी अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी विवाह कार्यक्रम में ना तो शामिल हों और न ही अपनी सेवाएं दें अन्यथा उनके विरुद्ध अधिनियम अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जायेगी। 

ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय को दें। सूचनाकर्ता की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। 

राज्य संरक्षित स्मारकों पर प्रशिक्षण कार्यशाला 13 से 15 मार्च तक
 
संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा निविदाकारों के लिये राज्य संरक्षित स्मारकों के अनुरक्षण एवं मंदिर पुनर्स्थापन के संबंध में राज्य संग्रहालय भोपाल के सभागार में 13 से 15 मार्च तक प्रशिक्षण कार्यशाला की जाएगी।

कार्यशाला में भाग लेने वाले निविदाकारों को प्रथम प्रशिक्षण की स्थिति में 20 लाख रूपये और दिसम्बर 2022 में हुई विभागीय कार्यशाला के प्रतिभागियों को 50 लाख रूपये तक विभागीय स्मारकों के अनुरक्षण एवं विकास कार्य की निविदा में भाग लेने की पात्रता होगी। निविदाकारों को स्मारकों के पुरातत्वीय प्रविधि से अनुरक्षण एवं पुनर्स्थापन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जायेगा।                                    

अग्निवीर के लिए आवेदन 15 मार्च तक

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए इस वर्ष आयोजित होने वाली रैली की अधिसूचना प्रकाशित की गई है साईट   पर देखी जा सकती है। सभी इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर रैली के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 15 मार्च तक कर सकते है। ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 15 मार्च की रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा। 

इस वर्ष से भर्ती नई प्रक्रिया के तहत होगी। रेजिस्ट्रेशन के बाद आगामी अप्रैल से मई के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इस अधिसूचना के साथ वूमैन मिलिट्री पुलिस, नर्सिंग सहायक व वैटनरी एवं सिपाही फारमा की अधिसूचनाएं प्रकाशित हो चुकी है और ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 15 मार्च  तक खुला रहेगा ।
    
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours