गेंहू उपार्जन, अपरेंटिस भर्ती

News In Short-27 Mar 2023- संपत्ति होगी कुर्क - कलेक्टर

SAGAR WATCH/
दिगंबर स्व सहायता समूह  केसली के धान में पंजीकृत किसानों को शीघ्र ही राशि प्रदान की जाएगी ।साथ ही समूह के सदस्यों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज दिए।

जनवरी 2023 को केसली के दिगंबर स्व सहायता समूह के द्वारा धान खरीदी में  धांधली किये जाने की शिकायत की गई थी । जिस  पर  की गयी  कार्रवाई में  स्व सहायता समूह केसली के द्वारा की गई धान खरीदी की स्थल पर जांच कराई गई । इसके अलावा   धान की बोरियों की जब्ती की गई ।

कलेक्टर ने बताया कि दिगंबर स्व सहायता समूह में धान क्रय विक्रय करने के लिए किसान भाइयों ने धान का विक्रय किया  था। उनको समानुपातिक रूप से राशि प्रदान की जाएगी।  साथ ही   स्व सहायता समूह की मीना नरेंद्र जैन,   विवेक जैन कंप्यूटर ऑपरेटर एवं  प्रशांत सेन सर्वेयर की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। संपत्ति को कुर्क कर उसको विक्रय करने के उपरांत किसानों की राशि  प्रदान की जाएगी । आरोपियों के खिलाफ  केसली थाना में आईपीसी की धारा 420 ,406 ,,409 एवम 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
                                    
गेहूँ उपार्जन  एक अप्रैल से

 जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमुख सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मुताबिक जिले में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य 2125 रू. प्रति क्विटल की दर से गेहूँ उपार्जन का कार्य   1 अप्रैल 15 मई तक किया जाएगा। 

गेहूँ उपार्जन हेतु जिले में 114 उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें 72 गोदाम स्तरीय 31 समिति स्तरीय एवं 11 मंडी परिसर में केन्द्र स्थापित किये गये है। किसान बंधुओं से गेहूँ विक्रय करने हेतु निकटवर्ती उपार्जन केन्द्र पर अपना स्लॉट बुक करने का अनुरोध किया गया है।   

आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल

      सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 5000 अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। आवेदन के लिए आवेदक का स्नातक होना अनिवार्य है।  आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्यूबीडी आदि के लिए भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार छूट उपलब्ध् है। अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2023 है। उक्त आवेदन की जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट  देख सकते है।  
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours