News In Short, Sagar News

News In Short-31 Dec 2022-मप्र के आनंद पटेल को आईटीवीपी नेशनल वाटर स्पोर्ट में मिला द्वितीय स्थान

सागर वॉच/
 
विगत 2 वर्षों से पंडापुरा बाघराज वार्ड सागर निवासी सीताराम (कक्का) पटेल के छोटे पुत्र आनंद पटेल जो आई.टी. वी. पी. में सैनिक के पद पर पदस्य है इनकी पदस्थापना उत्तराखंड में स्पोर्ट कोटा 1 इन्हें हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित नेशनल वाटर स्पोर्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्वर मेडल से सम्मानित किया । 
आनंद पटैल सिल्वर मेडल प्रदान किये जाने पर मा. विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,बाघराज वार्ड पार्षद राजकुमार पटेल,अमन चौरसिया पुरव्याऊ, विशाल खटीक पार्षद,शिवराज शुक्ला, गोलू रिहारिया, गोलू कोरी पार्षद,लक्ष्मण पटेल ,गोकल पटेल,मुन्नी पटेल, राकेश पटेल,संतोष (कलू) पटेल,गब्बर पटेल,रामचरण पटेल,मोनू पटेल,जित्तू सभी वार्डवासियों सहित परिवार के सभी लोगों ने आनंद पटेल के घर पहुँच कर सीताराम पटेल को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


 शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता पर प्रकरण दर्ज

शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रहली चारू जैन ने  शासकीय उचित मूल्य दुकान चांदपुर की जांच में पाया गया कि विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन में हितग्राहियों के आधार सत्यापन कराकर उन्हें राशन नहीं दिया गया। 

दुकान के भौतिक सत्यापन में गेहूं 138.08 क्विंटल कम, चावल 24.01 क्विंटल कम, शक्कर 27.80 किलो अधिक, नमक 13.38 क्विंटल कम व मोटा अनाज (ज्वार) 0.75 क्विंटल अधिक पाया गया। जिसका बाजार मूल्य कुल 526831 रूपये है उनकी इन अनियमितताओं के कारण कलेक्टर की अनुशंसा पर शासकीय उचित मूल्य दुकान चांदपुर के विक्रेता रमेश तिवारी व सहायक विक्रेता विवके नारायण तिवारी के विरूद्ध थाना रहली में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 406, 409, 420, 34 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
                                          
केन्द्रीय मंत्री ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं

खाद्य, प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेशवासियों  को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। श्री पटेल ने कहा है कि भारत की विविध सांस्कृतिक परपंराओं को मानने वाले अपनी अपनी तिथि के अनुसार अपना नया साल शुरू करते हैं। मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को कैलेंडर वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं। मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि इस साल जब डायरियां और कैलेंडर बदले तब आपका भाग्य भी बदले। आपके लक्ष्य पूरे हो। आपकी आकांक्षाए पूरी हो।  



सेवादल ने वृद्धजनों को बांटे कम्बल
 
कांग्रेस सेवादल का दल दिवस सप्ताह जो कि 25 दिसंबर से प्रारंभ हुआ था आज उसका साल के अंतिम दिन समापन हुआ जिसमें सुभाषनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी सेवादल के परिजनों ने वृद्धों के बीच पहुंच कर मिष्ठान खिलाकर और कंबल वितरित किये ।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का प्रमुख मोर्चा संगठन है सही मायने मे यह कांग्रेस की रीढ़ है,ऐसे निस्वार्थ कार्यों से,जो राजनीति से परे है, उससे गर्व और आत्मसंतुष्टि का अहसास होता है।

पूर्व पार्षद महेश जाटव ने कहा कि सेवादल का यह दिवस बुजुर्ग सम्मानित लोगों की सेवा कर जो कांग्रेस की परिपाटी रही है उसको आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है।

कार्यक्रम के आयोजक और शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप गुप्ता,बृजेन्द्र नगरिया,राजेश उपाध्याय, लीलाधर सूर्यवंशी,नितिन पचौरी,आनंद हैला,कल्लू पटेल,दीपांश बिल्थरे,मुकुल शर्मा,दानिश तिवारी,अंकुर यादव,शौर्य जडिया,लल्ला यादव,अमित लडिया आदि उपस्थित रहे।

बकाया वसूली की समाधान योजना अब 30 जनवरी तक

 खनिज (परमाणु तथा हाईड्रोकार्बन ऊर्जा खनिजों से भिन्न) रियायत नियम 2016 (जो कि मुख्य खनिज पर लागू है) खनिज रियायत नियमावली 1960 (जो कि वर्तमान में कोयला खनिज पर लागू है) तथा मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 में विलंब से देय राशि पर 24 प्रतिशत साधारण ब्याज प्रतिवर्ष देय होना प्रावधानित है।  

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त के अनुक्रम में विभाग द्वारा विभागीय परिपत्र 19 सितंबर 2022 से समाधान योजना 31 अक्टूबर 2022 तक लागू की गई थी, जिसके तहत गौण एवं मुख्य खनिजों की खनिज राजस्व बकाया वसूली हेतु त्वरित रूप से कार्यवाही किये जाने हेतु राहत एवं शिथिलीकरण प्रदान किया गया था।

ऐसी बकाया राशि जिस पर न्यायालय उन बाद लंबित है, तब उपरोक्त अनुसार राशि जमा होने पर वाद लंबित हैं, तब उपरोक्तानुसार राशि जमा होने पर वाद वापस लिया जा सकेगा तथा प्रस्तावित छूट 30 जनवरी 2023 तक लागू की जाएगी।
                                             
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 16 जनवरी तक

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान, उपार्जन का कार्य 16 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।  किसानों भाईयों को सूचित गया है कि अपनी उपज को निर्धारित उपार्जन केन्द्रों पर तुलवाने हेतु स्लॉट बुकिंग उपार्जन समाप्ति 16 जनवरी 2023 से 10 दिवस पूर्व तक कराएं। जिससे कि उपार्जन अवधि तक अपनी उपज तुलवाये जाने में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। 

किसानों को अपनी उपज की तुलाई हेतु उपार्जन अवधि समाप्त होने के 10 दिवस पूर्व  6 जनवरी 2023 तक अपने निकटतम उपार्जन केन्द्र पर बुक कराएं। अधिक जानकारी हेतु मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ कार्यालय एवं अपने निकटतम उपार्जन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं। 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours