News In Short,

News In Short-21 दिसम्बर 2022-आजीविका मिशन से हो रहे हैं 11500 कृषक लाभान्वित

जिले के 13 लोक सेवा केंद्रों से 947 आवेदन निराकृत 

 सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिले में कलेक्टर श्री दीपक आर्य की विशेष पहल पर सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। 19 दिसंबर को सुशासन सप्ताह के प्रथम दिवस सीएम हेल्पलाइन में सागर जिले से संबंधित शिकायतों में से एक दिन में 3070 शिकायतों का निराकरण किया गया है। वहीं सुशासन सप्ताह के प्रथम दिन समाधान ऑनलाइन एक दिवस कार्यक्रम के तहत 19 दिसंबर को जिले के 13 लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 947 आवेदनों में सेवाएं प्रदाय की गई हैं।                                               

सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक

जिले में सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर“ गुड गर्वेनेंस सप्ताह मनाया जा रहा है।  सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि सुशासन सप्ताह अवधि में प्रशासन गांव की ओर अभियान में विभागों के माध्यम से क्रियान्वित गतिविधियों का लाभ स्थानीय लोगो को पहुँचाया जायेगा । 



कोल खंड केसली के दूरस्थ क्षेत्र महका पिपरिया पहुंचे कलेक्टर  

कलेक्टर ने जिले के कोल खंड क्षेत्र के केसली के दूरस्थ अंचल महका पिपरिया ग्राम पहुंचकर ग्राम वासियों से चर्चा की एवं बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने  केसली विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र मक्का पिपरिया में ग्रामवासियों से चौपाल लगाकर चर्चा की। उन्होंने  ग्रामवासियों से पूछा कि सभी को राशन सहित अन्य सुविधाएं मिल रही हैं कि नहीं।
इस दौरान उन्होंने महका पिपरिया ग्राम में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण कर उसके जलभराव की स्थिति एवं उससे होने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त की। अमृत सरोवर बनने के बाद 10 से 15 हजार घन मीटर पानी भरा रहेगा। जिससे ग्राम महका पिपरिया सहित अन्य ग्रामों की जमीन सिंचित हो सकेगी।
                            
दीनदयाल अन्त्योदय योजना शहरी गरीबों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराना

जिले की सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों में 19 से 25 दिसम्बर तक ’’सुशासन-सप्ताह’ के दौरान  विशेष सुनवाई की जाएगी।अधिकारी  विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करेंगे।
योजना को मिशन क्षमता संवर्धन, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और संस्थागत विकास के द्वारा शहरी-गरीबी को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए इस योजना को लागू किया गया है। 
दीनदयाल अन्त्योदय योजना में शहरी बेघरों को मकान उपलब्ध कराना और पथ विक्रेताओं के लिए हॉकर्स कार्नर वेंडर मार्केट विकसित किए जाते है इसके साथ ही उन्हें विभिन्न विभागों की सामाजिक सेवाओं का लाभ भी दिया जाता है। 


मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना के आवेदन अब 30 तक

मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना मध्यप्रदेश सरकार की एक फ्लैगशिप इनिशिएटिव स्कीम है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को अपना कौशल बढ़ाने, प्रोफेशनल वातावरण में कार्य करने और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए 19 से 29 वर्ष की आयु तक के युवा एमपी आनलाईन के माध्यम से अब 30 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते है।

आवेदक युवा पिछले 2 वर्षो से किसी भी विषय में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। इंटर्नशिप में चयनित होने पर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र प्रदेश में सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों में जमीनी स्तर पर तथा सामुदायिक गतिशीलता सर्वेक्षण सूचना प्रसार आदि के क्षेत्रों में कार्य करेंगे। जिसके लिए उन्हे 8000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त होगा।
                                                   


कलेक्टर ,सीईओ ने वस्त्र खरीद महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

प्रशासन चला गांव की ओर सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टरजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ केसली में स्वसहायता समूह की महिलाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने स्व-सहायता समूह की बहनों के द्वारा तैयार किए जा रहे वस्त्र खरीद कर स्व सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया एवं विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया कि वैष्णवी संकुल स्तरीय संगठन विकासखंड केसली में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा आधुनिक सिलाई सेंटर का भ्रमण किया गया तथा समूह की महिलाओं से विस्तृत चर्चा की गई। इस सेंटर में करीब 45 समूह की महिलाओं द्वारा सिलाई का कार्य किया जा रहा है ।


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सागर के सभा कक्ष में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाएगा है। जिसमें उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उपभोक्ता को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर द्वारा इस संबंध में कृषि विकास एवं कल्याण विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रषासन, सहायक नियंत्रक नाप-तौल , जिला प्रबंधक म.प्र. वेयरहाउसिंग एडं लाजिस्टिक्स कार्पो., जिला विपणन अधिकारी, सेल्स आफीसर गैस एवं ऑयल कंपनी सर्व , जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एवं सदस्य, अधीक्षक यंत्री म.प्र.पू.क्षे.वि.वि. क. लि., भारत संचार निगम के प्रबंधक एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता सहित अधिकारियों को निर्देषित किया।                

रोजगार मेला के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौपें

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश  के अन्तर्गत षिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 29 दिसबंर को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत परिसर राहतगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन एवं समुचित व्यवस्था हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौपे गये है। 

                                    
व्हीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 28 दिसम्बर को

 
नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण ईव्हीएम वेयर हाउस खोलकर 28 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्टर दीपक आर्य की उपस्थिति में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों से अनुरोध किया है कि त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान स्वंय उपस्थित रहे अथवा अपने मान्य प्रतिनिधि भेजे।
                                                 
उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकता पुरस्कृत 
 

महिला एवं बाल विकास अधिकारी ब्रजेष त्रिपाठी ने परियोजना कार्यालय सागर शहरी-01 की बैठक ली गई। जिसमें परियोजना अधिकारी श्रीमति सोनम नामदेव, समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक सागर शहरी 01 एवं समस्त आंगनंबाड़ी कार्यककर्त्ता उपस्थित रहीं। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ब्रजेष त्रिपाठी ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रंधानंमत्री मातृ वंदना योजना आदि विभाग संबधी योजनाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने ऊत्कृष्ट कार्य करने वाली आ.बा. कार्यकत्ताओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

प्रंधानमंत्री मातृवंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्त्ता श्री भागवती चौरासिया केन्द्र क्र 23, श्रीमति ज्योति जोगी केन्द्र क्रं. 30, श्रीमति रेषमा कसाई केन्द्र क्रं 56, श्रीमति रोली रानी चौरासिया केन्द्र क्रमांक बाघराज 77 एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना में में ऊत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्त्ता श्रीमति मनीषा चढ़ार केन्द्र क्रं 09 श्रीमति सविता केन्द्र 26 श्रीमति निक्की केषरवानी केन्द्र कं्र 58 एवं श्रीमति स्वाती पाठक एवं ऊत्कृष्ट कार्य हेतु विजेता श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, सारिका यादव, मंजू अहिरवार, अरब्तर बेहना, अनीता पटैल, किरन तिवारी, मीना अहिरवार है।  

सागर जिले की जैरा मध्यम सिंचाई परियोजना को मिली स्वीकृति 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की सिंचाई के लिए निर्मित होने वाली वृहद परियोजनाओं का कार्य तय समय- सीमा में और गुणवत्तापूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री  ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत प्रदेश की 6 वृहद सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति की अनुशंसा की। 

इन परियोजनाओं के पूरा होने से 38 हजार 470 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। परियोजनाओं के पूरा होने की अनुमानित लागत 748 करोड़ 57 लाख रूपए है। मुख्यमंत्री श्री चौहान वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की हाल में भोपाल में आयोजित 117 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में सागर जिले की जैरा मध्यम माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई। इसकी अनुमानित लागत 102.52 करोड़ है। इससे 5400 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अंतर्गत बांध निर्माण, प्रेशराइज्ड पाईप इरिगेशन प्रणाली विकास का कार्य किया जाएगा।


हिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखना जरूरी
 
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (अग्रणी) में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए 7 दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ की गई है। प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) प्रवीण शर्मा के निर्देशन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मुखर्जी द्वारा कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विश्व बैंक की अकादमिक गुणवत्ता गतिविधियों के अंतर्गत 19 दिसंबर से एनएसएस (छात्रा विंग) के सहयोग से प्रारंभ 7 दिवसीय कार्यशाला के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दौर में यह वर्ग आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा भी एक बड़ा सवाल हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए विश्व बैंक की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला उपयोगी साबित होगी।

 प्रशिक्षक सोहेल खान ने आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी, डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. मधु स्थापक समेत महाविद्यालय के शिक्षक, प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित थे।
                               

आजीविका मिशन से हो रहे हैं 11500 कृषक लाभान्वित

मध्यप्रदेश शासन के प्रशासन ग्राम की ओर कार्यक्रम के तहत कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने केसली में देव श्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा संचालित पशु आहार इकाई का भ्रमण किया गया किया गया।

ज्ञात हो कि स्व सहायता समूह का यह परिसंघ वर्ष 2019 से लगातार काम कर रहा है। केसली विकासखंड में दूध संग्रहण के साथ-साथ किसानों को उच्च किस्म का पशु आहार भी उचित दरों पर प्रदाय कर रहा है। इसके परिणाम स्वरूप जिले में देव श्री कंपनी के द्वारा वर्तमान में 45000 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से स्थापित एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से कार्यरत इस परिषद में लगभग 11500 कृषक लाभान्वित हो रहे हैं। जिले के दूसरे विकासखंड देवरी मालथौन खुरई बंडा शाहगढ़ में भी दूध संग्रहण का काम चल रहा है। 

गांव में किसानों को एक बहुत बड़ी सुविधा शासन के द्वारा दी गई है स्वच्छता के पैमाने का अनुकरण करते हुए देव श्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा दूध पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ पनीर दही मावा इत्यादि उत्पाद पर भी काम किया जा रहा है। आगामी कार्य योजना के अनुसार जिले में 100000 लीटर दूध का संग्रहण किए जाने का उद्देश्य है इस वर्ष कंपनी द्वारा लगभग 40 करोड़ राशि का भुगतान क्षेत्र के कृषकों को किया है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours