Election Campaign-एक साल के बाद मिलेगा नया सागर देखने : मंत्री भूपेन्द्र सिंह

Election Campaign-एक साल के बाद मिलेगा  नया सागर देखने : मंत्री भूपेन्द्र सिंह

सागर वॉच।
भारतीय जनता पार्टी की यह सोच है कि देश में परिवार वाद नहीं होना चाहिए। देश में जितनी भी परिवारवाद वाली राजनैतिक पार्टी हैं वो धीरे-धीरे समाप्त होतीं जा रही हैं। वर्तमान में  लालू यादव, मुलायम सिंह और मायावती की पार्टियों की क्या हालत है ये सब आप सब जानते हैं। जितनी भी परिवार के नाम पर चलने वाली राजनैतिक पार्टियां थी उनको देश की जनता ने नकार दिया। यह उद्गार प्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने तिली वार्ड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही।


मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस भी गरीब बेटा-बेटी को डाॅक्टर की पढ़ाई, इंजीनियरिंग की पढ़ाई या अन्य कोई पढ़ाई करना है उसकी पढ़ाई की पूरी फीस मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार  भर रही है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम में पैसा दो जगह से आता है, एक केन्द्र और दूसरा राज्य। केन्द्र और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारें है। आप कांग्रेस के लोगों से पूछे कि वो विकास के लिए पैसा कहा से लाएंगे? क्या इससे सागर का विकास प्रभावित नहीं होगा। इसलिए सागर के विकास के लिए ये जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी  और पार्षद प्रत्याशी  को मौका दें।


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं सागर में पैसे की कमी नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि एक साल के बाद शहरवासियों को  नया सागर देखने मिलेगा। भाजपा विकास की राजनीति करती हैं। इसलिए सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को जिताएं।

हितग्राही सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मुन्ना रावत, डा. सुखदेव मिर, नेवी जैन, अजय दुबे, राधिप्रसाद गौतम, पार्षद प्रत्याशी मनोज चैरसिया, अनुराग प्यासी, विनय मिश्रा, दशरथ तिवारी, सचिन शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, संध्या भार्गव, सौरभ असाटी, विजय चैरसिया, भरत तिवारी, अंकित दुबे, संगीता चैरसिया, द्रोपदी चैरसिया, क्रांति बाई, रमा चैरसिया सहित अनेक भाजपा नेता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

शास्त्री वार्ड में सम्पन्न हुआ भाजपा का हितग्राही सम्मेलन


सागर। शहर और वार्डों के विकास की चाबी भारतीय जनता पार्टी और मेरे पास है कांग्रेस के पास नहीं। गरीबों के कल्याण की जितनी भी योजनाएं चल रहीं हैं वे भाजपा ने बनाई हैं। कांग्रेस तो गरीबों का शोषण करने वाली पार्टी है। यह उद्गार प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में भाजपा द्वारा आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस वालों ने अपनी हार को सुनिश्चित देखकर वार्डों में शराब और पैसे बांटना शुरू कर दिया है। भाजपा की नीति है कि वह एक बूंद शराब नहीं बांटेगी क्योंकि इससे घर बर्बाद हो जाते हैं और माताओं, बहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हितग्राही, वार्डवासियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, डा. अनिल तिवारी, नेवी जैन, अनिल जैन नैनधरा, अनुराग प्यासी, अर्पित पाण्डेय, लखन सिंह ठाकुर, संतोष दुबे, बंटी जैन, राजेश पटैल, दशरथ सिंह, बड़कुल, उमाशंकर ठेकेदार, प्रत्याशी गीता संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours