Election Campaign-कांग्रेस ने पहली बार सभ्य व् शिक्षित प्रत्याशी दिया है : विवेक तनखा

Election Campaign-कांग्रेस ने पहली बार सभ्य व् शिक्षित प्रत्याशी  दिया है  :  विवेक तनखा

सागर वॉच।
 कांग्रेस के  वरिष्ठ नेता,राज्यसभा सदस्य, अधिवक्ता विवेक तनखा नद कहा है,सागर शहर को पहली बार निधि सुनील जैन के रूप में शिक्षित और सभ्य उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने दिया है,उनमें शहर के विकास की ललक है, अब शहर के लोगों का दायित्व है,में उनके हाथ मजबूत करें। नगर निगम  चुनाव में जनता और न्याय कांग्रेस के साथ है, इस बार बदलाव जरूर आएगा। 


यह बात श्री तनखा ने  कांग्रेस की  महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधिसुनील जैन के निवास स्थान पर पत्रकारों से बात बात  करते हुए कही। वे निधि सुनील जैन के चुनाव प्रचार में शामिल होने आए थे। उनके साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधिसुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, स्वदेश जैन सहित अन्य नेता मौजूद थे।

उन्होंने कहा डॉ गौर की नगरी को शांत और न्याय की नगरी कहा जाता था,लेकिन बीजेपी के नेताओं ने झूठे केसों की नगरी बना दिया है। जिससे जिले का वातावरण दूषित हो गया है। उन्होंने कहा अब यह  गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

श्री तनखा ने कहा सागर में स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट मची है,झील  और सड़क बदहाल है,युवाओं को रोजगार नहीं है, इन  सब के लिये प्रदेश की बाजेपी सरकार जिम्मेदार है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा ओबीसी आरक्षण को लेकर बीजेपी के नेता और सरकार के मंत्री ने उनके  ऊपर जो आरोप लगाये थे, उन्हें मानहानि का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि वो समझौता वादी व्यक्ति नहीं हैं ।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के बीजेपी में जाने का सवाल पर उनका कहना था,वे नहीं जायँगे।में बात करूंगा। उन्होंने कहा की आने वाले समय में सागर में ट्रिपल इंजन की सरकार भी बदलने वाली है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन  कहा सागर में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार  चरम पर है, मुख्यमंत्री कौन होते है सागर  विकास को बजट ने देने वाले,नगर  निगम जनता के टेक्स  से चलती है।

कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधिसुनील जैन ने कहा ने कहा बाजेपी के नेताओं ने स्मार्ट सिटी का साथ साथ नगर निगम को भी दूषित कर दिया है।उन्होंने कहा शहर विकास के लिये मेरे अधिकार क्षेत्र में जो भी होगा उसे पूरा करने का प्रयास करुँगी।

पत्रकार वार्ता को पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक सुनील जैन, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष 
रेखा चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक और आभार चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, संचालक रामकुमार पचौरी ने माना।


संकल्प पत्र में शहर के सुनियोजित विकास का वादा


शुक्रवार को  महापौर उम्मीदवार निधी सुनील जैन के निवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र 2022 जारी किया गया। 17 बिंदुओं के संकल्प पत्र में साफ पानी, शहर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने,लाखा  बंजारा झील  को जनता की आशाओं के अनुरूप बनाने, गरीब छात्राओं के लिये विशेष बस सेवा, शहर के मुख्य स्थानों पर महिला सुबिधा घर, पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर,डेरी विस्थापन,वार्ड  विकास समितियों का गठन हर वार्ड की समस्या हर करने निगम सेवा केंद्र, महिला विश्विद्यालय खोलने का वादा किया गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, संचालक रामकुमार पंचोरी, जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी, स्वदेश जैन, डॉ अंकलेश्वर दुबे, महापौर उम्मीदवार निधिसुनील जैन,डॉ संदीप सबलोक, प्रशान्त समैया, रफीक गनी, मोनू जैन, चंदन सुहाने, अभिषेक गौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता  मौजूद  थे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours