Election campaign-ट्रिपल इंजन बनाएगा सागर के विकास की राह आसान -भाजपा

Election campaign-ट्रिपल इंजन बनाएगा सागर के विकास की राह आसान -भाजपा

सागर वॉच। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि केन्द्र और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए सागर की नगर सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की ही चुनना चाहिए ताकि ट्रिपल इंजन के सिस्टम से सागर के विकास की राह आसान हो सके। नगर निगम के पास विकास के लिए पैसा केन्द्र व राज्य सरकारों से ही आता है। यदि यहां दुर्भाग्य से कोई और चुनकर आता है तब सागर का विकास रूक जाएगा।   

सागर में आयोजित विभिन्न वार्डों के हितग्राही सम्मेलनों में अपने उद्बोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारें ही विकास करतीं हैं। इसलिए पूरे देश में भाजपा ही जीतती जा रही है। कमलनाथ की सरकार हमने देखी उन्होंने चुनाव में जितने वायदे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। सागर का विकास हमेशा भाजपा ही करती आई है और आगे भी करेगी। 

उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण की सारी योजनाएं केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सिंह जी की सरकार की हैं। कोरोनाकाल में मुफ्त टीकाकरण  एक ऐतिहासिक काम था जिसमें जनता का एक रूपया भी खर्च नहीं हुआ। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि, पीएम आवास, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थदर्शन योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना और स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएं ये सब भाजपा की ही देन हैं।

गोपालगंज के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रूपेश यादव के नेतृत्व में साठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। जिनका मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उनके  छात्र जीवन का अधिकांश समय भाई सुशील तिवारी के साथ गोपालगंज में ही गुजरा है और यहां के आसपास वार्डों से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। 

गोपालगंज वार्ड, सिविल लाईन वार्ड के संयुक्त हितग्राही सम्मेलन में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता गौरीशंकर दक्ष, डा. सुशील तिवारी, अजय परमार अनिल जैन नैनधरा, संजय द्विवेदी, डा. सुखदेव मिश्र, डा. अनिल तिवारी, महेश जैन, डा. राजू सेन, कमलेश बघेल, हितग्राही सम्मेलन प्रभारी अर्पित पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मनीष चैबे सहित बहुत से गणमान्य नागरिक और हितग्राहीगण उपस्थित थे।

     मोहननगर वार्ड के हितग्राही सम्मेलन को नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह तथा विधायक शैलेन्द्र जैन ने संबोधित किया जिनके समक्ष पूर्व पार्षद कंचन श्यामू गुप्ता के जेठ संजय गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा का गमछा पहनाकर संजय गुप्ता का पार्टी में स्वागत किया। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह व विधायक शैलेन्द्र जैन ने मोहननगर वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू को पार्षद के रूप में चुनने की वार्डवासियों की अपील की और वार्ड के सारे विकास कार्याें को पूरा करने की गारंटी दी। मोहन नगर वार्ड के बुजुर्गों ने सम्मेलन में आकर मंत्री भूपेन्द्र सिंह से मुलाकात की और अपना आशीर्वाद भाजपा के लिए प्रदान किया।

   

 इस कार्यक्रम में भाजपा पार्षद प्रत्याशी वीरेन्द्र सोनी वीरू, नरेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद महेश सोनी, अशोक सोनी बरेला, विनोद सेन, जय सोनी, संजय मुखिया, रमाकांत सोनी, मिंटू सोनी, मुकेश सोनी, मोहन सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, देवेन्द्र नानौरिया, नरेन्द्र सोनी जबलपुर वाले, सुरेश खलीफा, अनुभव रिछारिया, द्वारका प्रसाद नानौरिया, परमानंद सोनी, रज्जू ताम्रकार, रघुवीर सोनी, सुरेश सोनी, अर्पित मिश्रा, सिद्धार्थ पण्डा, राजकुमार नामदेव, दिनेश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में विक्रम सोनी, अर्पित पाण्डेय एवं जगन्नाथ गुरैया उपस्थित थे।

     भगत सिंह वार्ड के हितग्राही सम्मेलन में मंत्री श्री सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी की नगर निगम परिषद में उपस्थिति विगत कई दशकों से सुनिश्चित रही है और उन्होंने नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भी रहे है। 

     भगतसिंह वार्ड के हितग्राही सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, श्रीमती संध्या भार्गव, रामकुमार साहू, रनवीर ठाकुर, ज्योति दुबे, राजेन्द्र श्रीवास्तव, यश अग्रवाल, रीतेश मिश्रा, वार्ड प्रभारी राजकुमार धनोरा, अर्पित पाण्डेय, श्याम तिवारी, लक्ष्मण सिंह, अतुल नेमा, रणधीर सिंह ठाकुर, वारिज तिवारी, नीलम अहिरवार, अतुल श्रीवास्तव, संदीप सोनी, कुलदीप सोनी, सुरेन्द्र महरोलिया, अनुज साहू, अनिता कृष्णकुमार चैबे, बसंत पाण्डेय, अमित वैशाखिया, प्रमोद भारद्वाज, सतीश जैन, हाजी जी, अनुराग पाराशर, प्रांजुल पाराशर सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं वार्डवासी उपस्थित थे। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने हितग्राहियों एवं वार्डवासियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।


गोपालगंज वार्ड में 60 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में आए

गोपाल गंज वार्ड के भाजपा प्रत्याशी रूपेश यादव के नेतृत्व में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष 60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता लें ली है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हितग्राही सम्मेलन के दौरान इन सभी नवागत कार्यकर्ताओं को भाजपा के चुनाव चिन्ह वाला गमछा पहना कर इन सभी का पार्टी में स्वागत किया।

     भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रिंकू चैरसिया, मिलन जैन, हनीफ, अब्दुल खलील, सुंदर रजक, देवेन्द्र रैकवार, सुन्नु चैरसिया, पवन यादव, अक्षय दुबे, आरिफ खान, लल्ला श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, हरीश अहिरवार, रमेश अहिरवार, गज्जू अहिरवार, अन्नू रजक, कम्मू अहिरवार, छोटा राजेश अहिरवार, बब्लू पटैल, सिंधी सुखलाल, नरेश यादव, सत्तार भाईजान, अभिषेक चैधरी, मदन रैकवार, अंजार भाईजान, जाकिर भाईजान, सज्जी पवार, सुरेन्द्र पवार, निर्मल जैन, गुड्डा डायमंड, गोलू पटैल, संजय रजक, रामजी यादव, संजय साहू, अंकित रिछारिया, मुरलीधर अहिरवार, नवीन सेन, संतोष ठाकुर, राकेश शर्मा, कमलेश रैकवार, महेश खडड्र, रवि पटैल, गोविंद रैकवार, मरियमवानो, विजेता श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, बेबी रजक, उपमा श्रीवास्तव संध्या तिवारी सहित अनेक लोग शामिल हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि पूरे देश में भाजपा की विकास परक नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर अच्छे लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में सफाए की ओर है।


निधिसुनील जैन के समर्थन में दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाला


कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार श्रीमती निधीसुनील जैन के चुनाव प्रचार में दिग्गज कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हो गया है। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित कई नेताओ ने मोर्चा संभाल लिया है।

चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने ने बताया उक्त नेताओं के अलावा 1 जुलाई को राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तनखा भी श्रीमती निधीसुनील जैन के पक्ष में बार रूम में जिले के वकीलों व शिवा जी वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगें।

गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मप्र के प्रभारी संजय कपूर, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने महापौर प्रत्यशी श्रीम निधिसुनील जैन के साथ सुबह नगर के अलग-अलग वार्डो का दौरा कर ममतदाताओं से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का महापौर और पार्षद को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

श्री कपूर ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा मप्र में 15 साल से बीजेपी की सरकार ,जिले के तीन मंत्री और महापौर रहे,लेकिन सागर शहर की तस्वीर नहीं बदली। यह बदलाव का समय है,और कांग्रेस ही आप लोगो के सहयोग से बदलाव कर सकती है।

पूर्व संसद रामेश्वर नीखरा ने कहा मप्र सरकार में सागर जिले से तीन मंत्री होने के बाद भी जनता सड़क,बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
गुरूवार के जनसंपर्क में चुनाव संचालक रामकुमार पंचोरी, अशोक श्रीवास्तव, प्रशांत समैया, रफीक गनी, सुल्तान क़ुरैशी, राजकुमार पचौरी, अभिषेक गौर,चंदन सुहाने, डॉ संदीप सबलोक,मोनू जैन सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद थे।



मेधावी छात्र-छात्राओं को देंगें नगर गौरव की उपाधि :- संगीता तिवारी

भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने सागर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को नगर निगम द्वारा नगर गौरव सम्मान के तहत सम्मानित करने और उनकी पढ़ाई में आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया।  

सागर तालाब के निखरते ही पर्यटन का केन्द्र बनेगा :- शैलेन्द्र जैन

भाजपा के महापौर प्रत्याशी के लिय जनसंपर्क के दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में कमलनाथ केन्द्रीय मंत्री थे, उस मय कमलनाथ ने तालाब कार्य को कराने की घोषणा की थी, लेकिन किसी भी प्रकार की राशि तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण को नहीं दी गयी। 

जबकि भाजपा सरकार ने सागर तालाब के गहरीकरण सागर तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिये लगभग 111 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, जिससे निश्चित रूप से आने वाले समय में सागर का तालाब खूबसूरत दिखेगा।  

सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पार्षद प्रत्याशी देवेन्द्र अहिरवार, सपना भूपेन्द्र अहिरवार, डाली जयकुमार सोनी, पूजा राधेश्याम सोनी, आलोक केशरवानी, अमित कछवाहा, भगवती जाटव, सुनील गोस्वामी, राजीव सोनी, मनीष नेमा, नवीन भट्ट, अंशुल गुप्ता, विक्रम सोनी, द्वारका भट्ट, विनीत भट्ट, शंभु खटीक गोविंद जड़िया, रत्नेश जड़िया आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सागर के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाएं राज बहादुर सिंह सांसद

गुरूवार को सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर हितग्राही सम्मेलन हितग्राही सम्मेलन, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन एवं जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। ऐसे ही  सम्मलेन  लक्ष्मीपुरा वार्ड में हितग्राही सम्मेलन और सम्मान समारोह, लक्ष्मीपुरा वार्ड क्रमांक 42 का हितग्राही सम्मेलन और सम्मान समारोह आज मधुवन गार्डन लक्ष्मीपुरा में भी संपन्न हुए । 

मतदाताओं को संबोधित करते हुए सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा ही सागर में विकास कार्यों की गति में निरंतरता  बनाए रक् सकती है। इस अवसर पर लक्ष्मीपुरा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशारानी जैन होगी। भाजपा की प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े, ज्योति दुबे, संध्या भार्गव, सम्मिलित रही। एवं अर्पित पांडेय, वार्ड प्रभारी राजेश पंडित, नीरज जैन गोलू सहितपार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन साथ में रहे।


कार्यकर्ता एकजुटता से कार्य करें :- हितानंद शर्मा

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन पूरे देश में आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में एकजुटता के साथ पार्टी को जीत दिलाने के लिये कार्य करें। उन्होंनें कहा कि वार्ड स्तर पर टिकिट के लिये पार्टी में 10-10 दावेदार थे, लेकिन टिकिट एक कार्यकर्ता को मिला। प्रत्याशी उन सभी वार्ड के दावेदारों को साथ लेकर चुनाव प्रचार में सहयोग लेकर पार्टी चुनाव में जुटकर कार्य करें। 

श्री हितानंद शर्मा ने कहा कि पार्टी की संरचना अनुसार बनाये गये वार्ड प्रभारी, सेक्टर प्रभारी भी अपनी जिम्मेदारी निभाकर बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से सतत् संपर्क कर पार्टी की संरचना अनुसार चलाये जा रहे कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर उतार कर पार्टी को विजयी बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन करें। बैठक में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी पार्टी के जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वार्डों के समस्त भाजपा प्रत्याशियों के साथ वार्ड प्रभारी सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार महिलाओं को रोजगार देने में आगे : महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिये भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने सागर के विभिन्न वार्डों में महिला हितग्राही सम्मेलनों में विचार रखते हुये कहा कि महिलाओं का सम्मान, स्थान, और सुरक्षा भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा सरकार ने महिलाओं का सम्मान दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे आकर कार्य किया। श्रीमती भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सागर की हजारों महिलाओं को स्व सहायता समूह एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार दिलाने का कार्य किया है।

महिला मोर्चा के हितग्राही सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री लता वानखेडे़, श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन प्रतिभा चौबे, सुनीता रैकवार, शैलबाला सुनरया, दीप्ती चंदेरिया सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

कांग्रेस के पास विकास का कोई ऐजेंडा नहीं :- सुधीर यादव

भाजपा के युवा नेता सुधीर यादव ने कहा है कि, मतदाता भाजपा के साथ है, क्योंकि भाजपा सर्वकल्याण का ध्येयवाक्य लेकर चलने वाली पार्टी है। समरसता और विकास भाजपा का मूल मंत्र है। इसी को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है और सागर में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है। 

कांग्रेस के पास न तो विकास का कोई ऐजेंडा है और न ही कोई जन हितेशी सोच है। यहीं कारण है कि कांग्रेस अब शिखर से शून्य की ओर बढ़ रही है। सुधीर यादव ने भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी सहित सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के की और से  जनसंपर्क के दौरान कहा कि सागर के विकास में कांग्रेस को अपने पचास साल के कुशासन को देखना चाहिये। कांग्रेस न तो सागर की तस्वीर बदल सकी और न युवाओं की तकदीर। कांग्रेस को जनता उसके गरीबों, पिछड़ों के शोषण और विकास को नजरअंदाज किये जाने के कारण जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। 

कांग्रेस ने सागर के लोगों के साथ धोखा किया :- मुकेश तिवारी

भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी एवं सभी वार्डों से भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों  के लिये फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने विभिन्न वार्डों में पहुँचकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मुकेश तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस ने देश-प्रदेश और सागर नगर निगम पर कई सालों तक राज किया, मगर विकास नहीं किया।

फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने मतदाताओं से कहा कि वे कांग्रेस के झूठे भ्रम, छल, प्रपंच में न फँसे। कांग्रेस के पास विकास का कोई ऐजेण्डा नहीं है। सागर के विकास को लेकर भाजपा के पास सुनियोजित ऐजेंडा है। चुनाव में मतदाता भाजपा को विजयी बनाने के लिये अपना आशीर्वाद प्रदान कर सागर के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। 

जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता अनिल तिवारी, गीता संजय दुबे, रोमा हसानी, रेखा यादव, मेघा दुबे, दीपेश जैन,राजेश सैनी, अवनीश गंगवानी, निर्मल भोले, विकास बेलापुरकर, सुनील जैन, सुरेश नामदेव, सोनू दुबे, राहुल समेले, लखन ठाकुर, प्रेमचंद बड़कुल सहित बड़ी सख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा ने सागर को स्मार्ट सिटी जैसी महत्वकांक्षी योजनायें दी:- मोकलपुर

देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्मार्ट सिटी सहित कई महत्वकांक्षी योजनायें दी हैं। सागर को स्वच्छ सुंदर एवं पूर्ण विकसित बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहें है। 

श्री मोकलपुर ने कहा कि देश प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सागर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री मिलने पर निश्चित रूप से सागर एक महानगर का रूप लेकर विकास की एक नयी इबारत लिखेगा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथे लेते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के सभी वर्गों का शोषण कर विकास को अवरूद्ध कर दिया था। सागर को पूर्ण विकसित सागर बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी दृण संकल्पित है।




Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours