Mayor Election Updates- महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस प्रचार में आगे

Mayor Election Updates- महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस  प्रचार में आगे



सागर वॉच /
नगर निगम चुनाव में महापौर पद के  चुनाव को लेकर  कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने मुख्य प्रतिद्वंदी मानी जाने वाली भाजपा से बढ़त बनाती जा रही हैं
। जहां कांग्रेस प्रत्याशी शहर के एक से ज्यादा वार्डों में जनसंपर्क कर चुकीं हैं वहां भाजपा का अभी प्रचार भी शुरू नहीं हुआ है। भाजपा में अभी भी महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर घमासान मचा हुआ है 

कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने रविवार को शनिचरी, शुक्रवारी, महर्षि दयानंद और लाजपतपुरा वार्ड के कांग्रेसियों, मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित, प्रकाश जैन आदि वरिष्ठ कांग्रेसजनो व स्थानीय वार्ड वासियों की मुख्य उपस्तिथी में शुक्रवारी वार्ड में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ  खान द्वारा आयोजित बैठक में प्रचण्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया। 

इसके पूर्व लाखा बंजारा झील वोट क्लब के समीप सैकड़ो युवाओं के हुजूम ने ढ़ोल धमाकों के साथ निधि सुनील जैन की भव्य अगवानी की तथा शनिचरी वार्ड स्थित चौधरी बिल्डिंग के पास युवाओं के द्वारा शाल,श्रीफल व फूल मालाओं से स्वागत कर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया। यहाँ  अबरार सौदागर, मोहम्मद तारिक, शहनशाह खान,सन्दीप चौधरी तथा शनिचरी बजरिया में फारुख खान,शेख इकबाल, राशिद बाबा,सोनू खान और शुक्रवारी मस्जिद चौराहे पर माजिद खान, रोबी पठान, पप्पू पहलवान, हेमराज रजक, मार्शल खान,ताहिर मास्टर, अमान उल इस्लाम, अक्कू पठान, शहजाद निहारिया, एहतिशाम अंसारी आदि इस दौरान दर्जनों युवाओं ने राजा पठान के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन आदि कांग्रेस जनों ने फूल मालाओं से कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।  बैठक का संचालन आसिफ खान ने किया अंत में आभार शेख असलम ने माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश राय, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव विजय साहू,शहर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद खान, ऋषभ जैन,पूर्व पार्षद शौकत अली, पूर्व पार्षद, सुल्तान कुरेशी, पूर्व पार्षद उमर खान, हाफिज नासिर साहब, रविशंकर आठया, शकील शाह, रजिया खान,प्रियंका तिवारी, पवन केसरवानी, बाबर खान,शुभी जैन, दीपक कुर्मी, वसीम रिजवान कुरैशी, सुनील पावा, तज्जु खान,शेेरू भाईजान, एजाज खान, शहबाज खान, शुभम सोनी,जाहिद निहारिया, देवेश जैन, सोहेल खान, असद खान, मोंटू खान,वसीम खान,सल्लू चाचा, नासिर खान, अंजार बाबा, सोहेल खान, नोमान रंगरेज, आसिम भाऊ, दानिश सौदागर, रिजवान टपरा, राशिद भाई, इमरान मोबाइल, जैद अब्बासी, अज्जू नेता, अयाज खान, उजेब खान सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन व युवा मौजूद थे।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours