Appeal to PM-राजनेताओं की अनुपातहीन सम्पत्ति की हो जांच -रघु ठाकुर




सागर वॉच।
 देश मे जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं और सरकार के नुमाइंदों द्वारा   के बेहिसाब धन-दौलत के किस्से जमकर सामने आ रहे है। ऐसे में  देश के जाने माने समाजवादी चिंतक और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सरंक्षक रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि राजनेताओं की अनुपातहीन सम्पत्ति की जांच होना चाहिए। सांसद ,विधायक,मंत्री बनने से पहले और उसके बाद कितनी सम्पत्ति बढ़ी इसकी तुलनात्मक जांच होना चाहिए। समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय  द्वारा हरियाणा और बिहार के पूर्व सीएम के खिलाफ छापामार  कार्रवाई और उनपर अनुपातहीन सम्पत्ति का मामला दर्ज किए जाने की कार्यवाही की सराहना की।

समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने आज सागर में चर्चा में कहा कि सभी राजनेताओं की तुलनात्मक जांच होगी तो सन्देश सही जाएगा। यदि सिर्फ विरोधियों पर मामले दर्ज होंगे तो ED जैसी संस्थाओं के प्रति विश्वास कम होगा।

समाजवादी नेता श्री ठाकुर ने आर्थिक सलाहकार परिषद की ताजा रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देश मे आर्थिक विषमता तेजी से बढ रही है। करीब 35 फीसदी लोग 5 से 25 हजार रुपाए की मासिक आमदनी वाले है। यानी 90 करोड़ लोग ऐसी आय में गुजारा करते है। वही उद्योगपति  अम्बानी रोजाना डेढ़-दो करोड़ रुपये कमाते है। देश के अन्य पूंजीपतियों की भी यही स्थिति है। देश मे अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने कहा था यह अंतर ज्यादा नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने बढ़ते धार्मिक कट्टरवाद,भ्र्ष्टाचार, लोकतंत्र की विकृतियों में पर चिंता जताई और इसको सुधारने की बात कही। एमपी में माब लिंचिंग की घटनाएं दुखद है। इनसे अराजकता बढ़ती है।धार्मिक गुरुर ज्यादा समय तक नही चलता है।  समाज की आगे आकर इनसे निपटना होगा। 


स्मार्ट सिटी सागर में सीएम के निर्देश ठेकेदार के आगे बेअसर ....

स्मार्ट सिटी सागर में चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और गति  पर  रघु ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यो में देरी होने और उनका सुधार कार्य सही नही होने से वाहन दुर्घटनाएं बढ़ी है।  जगह जगह खुदाई से लोगों  को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम के निर्देशों के बावजूद भी ठेकेदार काम मे गति नही ला पा रहे है। 

ऐसा लगता है सरकार छोटी है ठेकेदार बड़े...। उन्होंने कहा कि बरसात के पहले काम पूरे नही हुए तो जनता को परेशानी बढ़ेगी। सरकार को ठेकेदारों से यह व्यवस्था सुधरवानी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि सरकार यह काम नही कर पाती है तो जनता सरकार का साथ नही दे। 

इस मौके पर लोसपा के नए जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह की नियुक्ति की घोषणा की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष  सुधीर ठाकुर के निधन से यह पद खाली था। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्र सिंह ने रघु ठाकुर के प्रति आभार जताया और पार्टी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने वचन दिया।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours