News In Short-अवैध उत्खनन पर पोकलेन मशीन राजसात

News In Short-अवैध उत्खनन पर  पोकलेन मशीन  राजसात

News In Short :
समाचार संक्षेप 
 

सागर, 7 जनवरी 2022

कलेक्टर दीपक आर्य ने मुरम व पत्थर के अवैध उत्खनन पर एक पोकलेन मशीन को राजसात कराया गया है। मशीन के द्वारा जिले के ग्राम बारछा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 838 रकबा 1.82 हेक्टेयर चरनोई भूमि में 50 फुट लम्बाई, 65 फुट चौड़ाई तथा 20 फुट गहरायी का अवैध रूप से मुरम एवं पत्थर के उत्खनन किया गया। जब्त की गयी पोकलेन मशीन जेसीबी कंपनी की है जिसका इंजिन नंबर 91ई84886096 मॉडल नंबर 6बीटी 5-9 140 है। आरोपी पर म.प्र. गौण खनिज नियम 1996 के संशोधन नियम 53 (1) के अनुसार 27 लाख 60 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। 
 
जिले में अब तक 914.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सागर जिले में इस साल वर्षा के मौसम  में अभी तक 914.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा रिकार्ड के अनुसार एक जून से 7 जून तक केसली केन्द्र पर सर्वाधिक 1306.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में 953.06 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। जिले में 7 जनवरी को एक दिन में 7.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।  
               
अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज दिनांक तक सागर केन्द्र में 916.2 मि.मी., जैसीनगर में 958.4 मि.मी., राहतगढ में 1011.2 मि.मी., बीना में 784.2 मि.मी., खुरई में  1078.2 मि.मी, मालथौन में 767.2 मि.मी., बण्डा में 687.4 मि.मी, शाहगढ़ में 664.5 मि.मी, गढ़ाकोटा में 734 मि.मी, रहली में 1032 मि.मी., देवरी में 1034.1 मि.मी. तथा केसली में 1306.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।                     
                   

जिले के सभी कोविड देखभाल केंद्र फिर हुए चालू 

सागर जिले में कोविड-10 की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को मद्देनजर  कलेक्टर ने सभी  एसडीएम को विकासखण्ड एवं नगर पंचायत परिषद में 3 दिन के अंदर कोविड केयर केंद्र का  संचालित पुनः शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 73/73/2022



संयुक्त संचालक ने शिक्षक विहीन विद्यालयों तथा अतिशेष शिक्षकों की जानकारी मांगी 

लोक शिक्षण संयुक्त संचालक मनीष वर्मा ने संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से संभाग के जिलों अन्तर्गत एक शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी शालाओं व उनमें दर्ज विद्यार्थी संख्या की जानकारी एक सप्ताह में लोक शिक्षण कार्यालय को भेजने के लिए कहा है।


नोडल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर दीपक आर्य ने कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु सागर शहर में बीड़ी अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया है।

बीड़ी अस्पताल कोविड केयर सेंटर के सुचारू रूप से संचालन हेतु डॉ. संजय खरे, जिला आयुष अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कोविड केयर सेंटर की जानकारी के सम्बंध में कलेक्टर को प्रतिदिन अवगत करायेंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।                                     

सागर के कलाकार राष्ट्रीय युवा उत्सव पांडूचेरी में होंगे शामिल  

खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे युवा उत्सव के तृतीय चरण में भोपाल में 6 जनवरी को आयोजित किये गये राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य विधा में सागर के श्री कृष्ण लोक संस्कृति विकास संस्था ने प्रथम स्थान अर्जित किया है। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग की संगीता सिंह के मार्गदर्शन  एवं अर्जुन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधित्व यह स्थान प्राप्त किया है। सागर के कलाकार राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम पांडूचेरी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


प्लेसमेंट ड्राइव 10 जनवरी को

 आत्मनिर्भर मध्यप्रदेष के तहत बेरोजगारों को रोजगार दिलाने मेडिकल कॉलेज के सामने जिला रोजगार कार्यालय में 10 जनवरी को 11 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी। जस्ट डायल, भोपाल, एसबीआई क्रेडिट कार्ड सागर ब्रांच, यशस्वी ग्रुप पीथमपुर, गोल्डन फार्मा कंपनी में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता कक्षा 8वीं से स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारकों के लिए वेतन 7 से 17 हजार 500 तक रहेगा।  साक्षात्कार के लिये लिंक  पर पंजीयन कराया जा सकता है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours