News In Short-19 Jan 2022- धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य तेज करें -सीईओ स्मार्ट सिटी

News In Short-19 Jan 2022- धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य तेज करें -सीईओ स्मार्ट सिटी


News In Short :  ख़बरें संक्षेप में 

Sagar Watch /19 January 2022


स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम

⇒ खुरई विधानसभा क्षेत्र के 26 हायर सेकेंडरी स्कूलों को शिक्षण के आधुनिकीकरण के लिए 64 टेबलेट उपकरणों और तीन स्मार्ट क्लास रूम के लिए 16.80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। कोविड काल में उत्पन्न हुई परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में डिजीटल शिक्षण के लिए स्कूलों को तैयार करने ये संसाधन उपलब्ध कराए गये हैं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर शिक्षण में डिजीटल अनुप्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए जिन  26 स्कूलों को कुल 64 टेबलेट क्रय किए जाना हैं। इनमें खुरई एवं मालथौन विकासखंड के  स्कूल शामिल हैं। कालांतर में क्रमशः अन्य स्कूलों को भी शिक्षण के लिए डिजीटल संसाधन उपलब्ध कराए जाऐंगे।

 

धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य तेज करें -सीईओ स्मार्ट सिटी

धीमी गति से चल रहे 
निर्माण कार्य तेज करें -सीईओ स्मार्ट सिटी 

⇒ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ ने बुधवार को विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सिटी स्टेडियम, एसआर-2 और पार्क एंड प्ले एरिया के निर्माण कार्य भी देखे।  इस दौरान उन्होंने सभी  निर्माण-स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने व काम तेजी से किये जाने के निर्देश दिए 

निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी ने न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी के पास बनाए जा रहे कल्वर्ट का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने ओ उससे यातायात के आवागमन में आमजन को हो रही  परेशानी को देखते हुए  निर्माण कार्य तेज गति से किये जाने के लिए कहा। 

मप्र में 65 हजार बूथों बनेंगे डिजिटल व सक्षम-भाजपा 

⇒ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित  पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी-2021 से जन्माष्टमी- 2022 तक 'संगठन पर्व' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए ठाकरे जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया वे आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ और निष्काम कर्मयोगी थे। 

इस बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक मध्य प्रदेश में 65 हजार बूथों पर जाकर हर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेंगे l इस योजना के अंतर्गत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले हैं।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours