BJP Booth Extension Drive-संगठन ऐप के माध्यम से होगा डिजिटिलाइजेशन-प्रदेश प्रभारी

BJP Booth Extension Drive-संगठन ऐप के माध्यम से होगा  डिजिटिलाइजेशन-प्रदेश प्रभारी

सागर वॉच/17 जनवरी 2022/
 भाजपा की 
बूथ विस्तारक योजना साधारण नहीं ऐतिहासिक अभियान है जो संपूर्ण राष्ट के लिए रोल माॅडल बनेगी। इस योजना में संपूर्ण म.प्र. में  इस योजना को सफल बनाने के लिए संपूर्ण म.प्र. में बीस हजार बूथ विस्तारक दस दिन दस घंटे कार्य कर बूथ समिति भौतिक सत्यापन कर उन्हें संगठन ऐप के माध्यम से डिजिटिलाइजेशन करेंगे

यह विचार धर्मश्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष में संघटन पर्व के अंतर्गत बूथ विस्तारक योजना के निमित्त विधानसभा प्रभारियों के प्रशिक्षण हेतु आयोजित संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए  प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने व्यक्त किये।  

कार्यशाला की विषय प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि श्रृद्वये कुषाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष में प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ विस्तारक योजना तय की गई है यह संगठन विस्तार एवं सुदृणीयकरण हेतु महत्वपूर्ण योजना है जिसके क्रियान्वयन हेतु संगठन द्वारा जो दायित्व सभी कार्यकर्ताओं को दिया गया है 

उसका निर्वाहन पूर्ण समर्पण एवं मनोयोग के साथ करना है यह एक ऐतीहासिक योजना है जिसका व्यवस्थित क्रियान्वयन ही प्रत्येक कार्यकर्ता की ओर से श्रृद्वये कुषाभाउ ठाकरे के चरणों में श्रृद्वांजली के रूप में होगा।

संगठन ऐप से 65000 बूथों की जानकारी का संकलन होगा

सागर संभागीय आई.टी.प्रभारी रवि मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यशाला में बूथ विस्तारक योजना में उपयोग होने वाले संगठन ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन ऐप से 65000 बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति पन्ना समिति एवं बूथ की वोटर समस्त जानकारी उल्लेखित रहेगी। इस ऐप के माध्यम से 65000 बूथों का डिजिटलीकरण करेंगे।


विधानसभा स्तरीय कार्यशाला  का आयोजन 18 एवं 19 जनवरी को 

मुख्य प्रशिक्षक मुकेश  चतुर्वेदी प्रशिक्षकों को बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत सभी कर्णीय कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी म.प्र. द्वारा श्रृद्वये कुषाभाउ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 20 से 30 जनवरी के बीच बूथ विस्तारित योजना का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विधानसभा स्तरीय कार्यशाला  का आयोजन 18 एवं 19 जनवरी को किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक विस्तारक प्रत्येक बूथ पर 10 दिन 10 घंटे देकर 100 घंटे का योगदान इस अभियान को पूर्ण करने में देगा।

बूथ विस्तारक योजना संगठन के विस्तार के लिए अहम् 

मुख्य वक्ता एवं प्रदेश  प्रभारी पी. मुरलीधर राव जी ने कहा कि  इस योजना में मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सभी मंत्री सांसद विधायक के साथ में भी बूथ विस्तारक के रूप में कार्य करूॅगा। साथ ही श्री राव ने कहा कि श्रृद्वये कुशाभाउ ठाकरे जी ने जीवन पर्यन्त संगठन के लिए कार्य किया है इसलिए बूथ विस्तारक योजना संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योजना है। कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष अमित नूना ने व्यक्त किया।

प्रशिक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश चतुर्वेदी जी, आई टी. प्रभारी रवि मिश्रा, प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी आशीष दुबे,रजनीश अग्रवाल, श्रीमति ललिता यादव, प्रभुदयाल पटेल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सागर गौरव सिरौठिया उपस्थित  रहे।

कार्यशाला में प्रशिक्षक  के रूप में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल यादव जी, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश  अध्यक्ष अभिलाष पांडे, जिलाध्यक्ष प्रीतक सिंह लोधी, रामबिहारी चैरसिया, मल्खान सिंह,जिला महामंत्री (बूथ विस्तारक योजना) श्याम तिवारी, गोपाल पटेल, आशुतोष भट्ट,  अरविन्द पटैरिया,वीरेन्द्र पाठक, मनीष श्रीवास्तव, नीरज चैरसिया,बालकिशन सोनी, हर्ष पटैल एवं आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours