DROUGHT RELIEF-किसानो को पगरा बाँध से पानी मुहैया कराया जाये


DROUGHT RELIEF-किसानो को पगरा बाँध से  पानी मुहैया कराया जाये


NEWS IN SHORT -समाचार-संक्षेप

03 DECEMBER  2021

किसानो को पगरा बाँध से  पानी मुहैया कराया जाये

🔘 भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने बाँदा तहसील मुख्यालय पर किसानो की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।इसमें उल्लेख किया गया है कि वर्ष वर्षाकाल कम होने के कारण बण्डा तहसील सूखा घोषित की गयी। इसके चलते किसानो को पगरा बाँध से सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाये।

दर्जनो ग्राम जैसे गोपाल पुरा,नैनधरा,चौकी भेडा,मौकलमउ,चारौदा,विजय पुरा कंदवा, बरा,घोघरा, सिंगरावन, टेटवारा,आदि अन्य ग्रामों को पानी पहुंचा कर किसानो को पानी संकट से बचाया जा सकता है यदि एक सप्ताह के अंदर किसानो को पगरा बांध से नहर द्वारा पानी नही दिलाया गया तो  एवं बण्डा तहसील के समस्त क्षेत्रीय किसान उग्र रूप से जनांनदोलन करने के लिये मजबूर होगें जिसकी  शासन प्रशासन की होगी ।

जिला पंचायतों का आरक्षण 14 दिसम्बर को 

🔘 मप्र की जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग तथा सभी वर्गां में महिलाओं के लिए आरक्षण लॉट निकाल कर किया जाना है। संचालक पंचायत राज संचालनालय भोपाल आलोक कुमार सिंह के मुताबिक आरक्षण से संबंधित संपूर्ण कार्यवाही 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान वाल्मी संस्थान कलियासोत डेम के पास भोपाल के ऑडिटोरियम में संपादित की जाएगी।  


कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते दुनिया में कमजोर माना जाता था भारत 

🔘 सागर/भारतीय जनता पार्टी की धर्मश्री स्थित सागर सरोज मैरिज गार्डन में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुयी। प्रदेश कार्यसमिति में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश  उपाध्यक्ष सागर संभाग के संगठन प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी ने कार्यसमिति को संबोधित किया 

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है आज सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्ण नेतृत्व में अपने पूर्ण यौवन पर है। पहले भारत को विश्व की बड़ी शक्तियां कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते कमजोर समझती थी वहीं दूसरी ओर वर्तमान की केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री के सम्मान में वही विश्व  महाशक्तियां झुककर सम्मान देने को आतुर रहती है।  


मकरोनिया में बनेगा होकर्स जोन

🔘 नगर पालिका मकरोनिया क्षेत्र के दीनदयाल नगर स्थित रामदरबार मंदिर के सामने 15 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले हाकर्स जोन का भूमिपूजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थानीय विधायक ने किया।  यहां हाकर्स जोन बन जाने के बाद फल चाट सब्जी आदि की दुकानें व्यवस्थित रूप से लग सकेंगी। विधायक के मुताबिक रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे हाकर्स जोन बनाया जाना है वहां एक गार्डन और पार्क भी बनाया जाये। 


पुराने स्लाटर हाऊस की भूमि पर अतिक्रमण नहीं हटा पाया नगर निगम 

नगर पालिक निगम सागर द्वारा पगारा रोड़ ओब्हर ब्रिज के पास कत्लखाने  की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने सहायक आयुक्त राजेश सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल के साथ मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुॅचा लेकिन अतिक्रमणकारियों विरोध के कारण कार्यवाही पूर्ण नहीं हो सकीइस के चलते  नगर निगम द्वारा थाना मोतीनगर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्व एफ.आई.आर दर्ज करायी गई है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours