election, Loksabha, 2024, Nomination

Sagar Watch News

Sagar Watch News
लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जारी  नाम निर्देशन की प्रक्रिया में टीकमगढ़  संसदीय क्षेत्र में  संवीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों के, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र  में  पांच अभ्यर्थियों के व दमोह लोकसभा क्षेत्र में दो अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र ख़ारिज हो गए हैं। इस प्रकार संभाग के तीन संसदीय क्षेत्रों में कुल नौ  अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र तकनीकी खामियों के चलते निरस्त किये गए हैं 

अधिकृत जानकारी के मुताबिक अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ अभ्यर्थियों द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिये दाखिल किये गये नाम निर्देशन पत्रों की आज संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त किये गये तथा 8 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किये गये। 

संवीक्षा प्रक्रिया में  

  • बहुजन समाज पार्टी  के अभ्यर्थी अहिरवार दल्लूराम, 
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस अभ्यर्थी खुमान उर्फ पंकज अहिवार, 
  • भारतीय जनता पार्टी अभ्यर्थी डॉ वीरेन्द्र कुमार, 
  • राष्ट्रीय समाज पक्ष अभ्यर्थी अहिरवार पंकज, 
  • आदर्श न्याय रक्षक पार्टी अभ्यर्थी एनआर प्रजापति, 
  • निर्दलीय अभ्यर्थी पंकज अहिरवार, 
  • बाबूलाल खंगार, 
  • सरजू प्रसाद का नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किया गया। 

गौरतलब है कि नाम निर्देशन पत्र भर चुके अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़(अजा) के लिये 26 अप्रैल को मतदान होगा तथा मतगणना 4 जून को होगी।

 खजुराहो संसदीय क्षेत्र 

लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में पांच अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र रद्द हो जाने के बाद खजुराहो संसदीय क्षेत्र से अब 14 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में शेष रह गये हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी सोमवार, 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारी से नाम वापस ले सकेंगे।      

पन्ना जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का काम खत्म हो जाने के बाद चुनावी मैदान में शेष रह गये अभ्यर्थियों में 

  • भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विष्णुदत्त शर्मा एवं 
  • बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी कमलेश कुमार शामिल है, 
  • जबकि 12 निर्दलीय अभ्यर्थी 
  • मोहम्मद इमरान, 
  • कपिल गुप्ता भारतीय, 
  • केशकली, गिरन सिंह, 
  • नंदकिशोर, 
  • पंकज मौर्य (कुशवाहा), 
  • पन्ना लाल त्रिपाठी एड., 
  • फिरोज खां, 
  • बिटइया अहिरवार, 
  • आर.बी. प्रजापति (राजा भइया) पूर्व आईएएस 
  • लक्ष्मण सिंह 
  • पेंटर सुन्लोमान सिंह लोधी  

 शेष रह गए हैं। 
लोकसभा निर्वाचन हेतु स्क्रूटनी पश्चात 16 अभ्यर्थी शेष


दमोह संसदीय क्षेत्र 

दमोह संसदीय क्षेत्र की स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान 02 नामनिर्देशन पत्र-भगवानदास प्रजापति एवं डालचंद के खारिज किये गये। अब 16 अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु शेष रह गये हैं। नाम वापिसी के लिये 08 अप्रैल की तिथि निर्धारित है। 

स्क्रूटनी पश्चात मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों में इंजीनियर गोवर्धन राज बहुजन समाज पार्टी, तरबर सिंह लोधी (बन्टू भैया) इंडियन नेशनल कांग्रेस, राहुल सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं। 

रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में 

  • मनु सिंह मरावी भारत आदिवासी पार्टी, 
  • राजेश सिंह सोयाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, 
  • भैया विजय पटेल (कुर्मी) तिरगढ़ वाले भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, 
  • अमित दुबे राम जी निर्दलीय, तरवर सिंह लोधी निर्दलीय, 
  • दुर्गा मौसी निर्दलीय, 
  • नीलेश सोनी निर्दलीय, 
  • नंदन कुमार अहिरवाल निर्दलीय, 
  • राकेश कुमार अहिरवार निर्दलीय, 
  • रामभजन बंशल लुड़यारा निर्दलीय, 
  • राहुल भैया निर्दलीय, 
  • राहुल भैया निर्दलीय एवं 
  • वेदराम कुर्मी निर्दलीय शामिल हैं।


Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours