Politics, Loksabha, Poll

Sagar Watch

SagarWatch News/ भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार बहनों के द्वारा हमारे माथे पर लगाया जाने वाला टीका और हाथ में बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र ही हमारी शक्ति का आधार है ,जो हमें दुनिया की किसी भी शक्ति और अन्याय के खिलाफ लड़ने का साहस देता है। ये विचार मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन और भाई दूज कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान व्यक्त किये।    

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि आवश्यकता पड़ने पर हमारी माताएं,  बहनें रणचंडी और भगवती दुर्गा के रूप में असुरी प्रवृत्ति रूपी अन्याय के खिलाफ लड़ने में भी सक्षम हैं। भारत और भारतीय संस्कृति दुनिया के लिए बहुत बड़ा रहस्य है, क्योंकि हमारी संस्कृति जैसी संस्कृति विश्व में किसी दूसरे देश की नहीं हो सकती। 

हमारे देश में माता को भगवान का रूप मानते हैं और उन्हें श्रद्धा और आस्था की मूर्ति के रूप में पूजते हैं। दुनिया में 200 से भी ज्यादा देश है, परंतु शायद ही कोई देश हो, जिसका नाम माता पर आधारित हो। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने साक्षात भगवान को तो नहीं देखा पर माता के रूप में भगवान को अवश्य देखते और पूजते है। चाहे वह देश की सीमा हो या समूची पृथ्वी , नदियों को भी हम मां के स्वरूप में ही पूजते हैं।

 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार  ने बहनों के कष्टों को देखा और उन्हें दूर करने के हर संभव प्रयास किया। बहनों से संबंधित कोई भी योजना बंद नहीं होगी । सभी को निरंतर चालू रखा जाएगा। 

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री श्री मोदी महिलाओं के हितार्थ कार्य कर रहे है, वहीं राज्य सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बना है। नई शिक्षा नीति में महापुरूषों की जीवनी को स्कूली पाठयक्रम में शामिल कर नये शिक्षा सत्र से प्रारंभ किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री डा. यादव ने भाजपा के लोकसभा चुनाव में 400 पार के सपने को पूरा करने के लिए सागर की पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कहा ।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours