BJP, WORKERS,KARYAKARTA

Politics-भाजपा ने 3 से तीन सौ पार का मुकाम कार्यकताओं की दम पर  पाया

Sagar Watch /
भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की दम पर ही 3 सीट से शुरू होकर 303 सीट तक पहुंची है, यह सब पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओ के त्याग और समर्पण के बल पर संभव हुआ है।

 यह विचार जम्मू कश्मीर से के आईं भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री प्रिया सेठी ने केंद्र सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर सागर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन के दौरान व्यक्त किए।

इसी सिलसिले में उन्होंने कहा कि वो  जिस राज्य से आती हैं वहां पर 26 वर्ष बाद भाजपा गठबंधन सरकार सत्ता में आई एक समय था जब वहां पर सत्ता धारी लोग युवाओं के हाथो में पत्थर देते थे,हथियार देते थे उन्हें बरगलाते थे पर जब से धारा 370 हटी है युवा सही रास्ते पर चल रहा है इसको लक्ष्य मिल गया है वह राष्ट्रवाद को समझ रहा है।
 


उन्होंने कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का फर्ज है कि जमीन पर उतरकर केंद्र और राज्य की जितनी भी जन कल्याण कारी योजनाए है उनको लोगों तक पहुंचाए लाभ दिलाए।
 

आज पूरा विश्व भारत को सम्मान देता है, कुछ देश भारत में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ है पाकिस्तान,चीन जैसी ताकते चाहती है नरेंद्र मोदी अब पीएम न बने,यह सब धारा 370 के कारण संभव हुआ है। 

 कार्यक्रम को सागर विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि  आज की यह महत्वपूर्ण बैठक हमारे युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच में जो यह सभी साथी कार्यकर्ता बैठे हुए हैं यही भाजपा है जो विश्व का सबसे बड़ा दल है इन्ही के त्याग समर्पण और बलिदान से ही हम सभी यहां पर है।

 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours