News In Short, Sagar News,

 News In Short-17 Feb 2023-पांच  लाख रूपए तक होगा  निःशुल्क उपचार

NEWS IN SHORT / ख़बरें संक्षेप में

सागर वॉच 17 Feb 2023

सागर तहसीलदार को नगर दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभा

राज्य शासन के आदेश अनुसार सागर अनुविभागीय एवं नगर दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत सपना त्रिपाठी की पदोन्नति संयुक्त कलेक्टर जिला सागर के पद से अपर कलेक्टर जिला सागर हुई है। इस आदेश के परिपालन में त्रिपाठी ने दिनांक 15 फरवरी 2023 को पूर्वान्ह में अपर कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया है।

कलेक्टर  ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से सागर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नगर दण्डाधिकारी का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक तहसीलदार सागर रोहित वर्मा को उनके कार्य के साथ-साथ सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।                              


स्वास्थ्य शिविर में 117 लाभार्थी हुए लाभांवित
 
जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेन्दर सिंह ठाकुर के निर्देशन में एकीकृत शासकीय आयुष औषधालय के डॉ. संदीप मलैया द्वारा रहली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छुल्ला में विकास यात्रा के  दौरान श्री दीपू भार्गव के आगमन पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया शिविर में कुल 117 लाभार्थी लाभांवित हुए।
                                    
सांसद ट्रॉफी 2023 17 फरवरी को
 
संसदीय क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए सांसद ट्रॉफी 2023 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे सिटी स्टेडियम में होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह एवं अन्य अतिथि विधायक   शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, बीना विधायक   महेश राय, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर,  गौरव सिरोठिया, महापौर श्रीमति संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष   हीरासिंह राजपूत एवं नगर निगम अध्यक्ष   वृंदावन अहिरवार होंगे। कार्यक्रम के आयोजन सांसद   राजबहादुर सिंह होंगे।                                         

स्वर्ण पदक विजेता उप-पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सम्मानित 
 
राष्ट्रीय खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन 11 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में 27 खेलों में किया गया। जिसमें कुश्ती खेल विधा के 51 कि.ग्रा. वर्ग में सागर निवासी एवं खेल और युवा कल्याण विभाग कुष्ती अकादमी के खिलाड़ी जो वर्तमान में द्रोड़ाचार्य अवार्डी श्री महासिंह राव से प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे, अभिषेक यादव ने कुश्ती विधा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुऐ मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया, और जिले का नाम भारत में रोशन किया। 

खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से उप पुलिस महानिरीक्षक श्री तरूण नायक एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा, तथा पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस., एड.श्री वीनू राणा एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के समस्त खेलों के प्रषिक्षक एवं स्टॉफ ने श्री अभिषेक यादव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र बागरी, प्रेमनेती राय, संगीता सिंह,सीमा चक्रवर्ती, मंगल सिंह यादव, महेन्द्र सिंह राजपूत,चन्दन मोरे, राहुल बैन, संजय यादव,रंजीत बैन, हेमन्त प्रजापति, आदि उपस्थित थे।
                                     

पुरस्कारों के लिए 28 तक प्रस्ताव आमंत्रित
 
जनजातीय कार्य विभाग के वन्या प्रकाशन द्वारा ’विविध जनजातीय सम्मान 2021’ लिए नामांकन एवं प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं। रानी दुर्गावती सम्मान, वीर शंकर शाह-रघुनाथ शाह सम्मान, ठक्कर बापा सम्मान, जननायक टंट्या भील सम्मान, बादल भोई सम्मान और जनगण श्याम सम्मान के लिए नामांकन व प्रविष्टियां भेजने की आखिरी तिथि 28 फरवरी है। प्रत्येक सम्मान के लिए 3 लाख रुपए सम्मान राशि एवं प्रशस्ति-पट्टिका दी जाएगी।
प्रबंध संचालक वन्या प्रकाशन  ने बताया कि इस तरह के सम्मान का उद्देश्य जनजातीय समाज के स्वाभिमान, नेतृत्व गुणों, त्याग और बलिदान की स्मृति को बनाए रखना है। साथ ही समाज के सम्मुख आदर्श प्रस्तुत करने तथा जनजातीय जीवन के पारंपरिक कला-कौशल और सृजनात्मक अवदान के प्रचारित-प्रसारित एवं गौरवान्वित करना है। 

सम्मानों से संबंधित अन्य जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। इन सम्मानों के लिए जनजातीय सृजनात्मक कला, शिल्प, साहित्य, संस्कृति एवं समाज सेवा के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, समाजशास्त्रियों, बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, लेखकों, समीक्षकों, विषय विशेषज्ञों, विश्वविद्यालय, शोध संस्थान और जनजातीय केन्द्रों से इस सम्मान के लिए नामांकन या अनुशंसाएँ भेज सकते हैं।               

अग्निवीर के लिए पंजीयन शुरू

सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा जानकारी दी गई है कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना 16 फरवरी 2023 को जारी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण 16 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक खुला रहेगा, जो कि ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट  पर उपलब्ध होगा। 
अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है कि अग्नि वीरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस बार अग्निवीरो की भर्ती नई प्रकिया के तहत होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद आगामी अप्रैल से मई 2023 के महीने के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। चयनित अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।                                 

अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

नागरिकों की सुविधा के लिये मार्च में होली को छोड़ कर शेष अवकाश के दिनों में भी दस्तावेज के पंजीयन के लिये सभी परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय एवं वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालयों को खुले रखने का निर्णय लिया गया है। अवकाश के दिनों में भी नागरिक पंजीयन सुविधा का लाभ लेते हुए पंजीयन संबंधी कार्यवाई कर सकते हैं। राज्य शासन ने सभी संबंधित कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी किये गये है।
उल्लेखनीय है कि राजस्व की दृष्टि से माह मार्च 2023 अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महीने में होली को छोड़ कर सभी सार्वजनिक अवकाश में सभी जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिये खुले रखने का निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित कार्यालय सार्वजनिक अवकाश 22, 23, 30 मार्च तथा शनिवार अवकाश दिवस 18 एवं 25 को खुले रहेंगे। सभी परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन को उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले पंजीयन कार्यालय खोले रखने के निर्देश दिये गये हैं।   
                                                     
5 लाख रूपए तक निःशुल्क उपचार

        मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना में श्रमिकों का पंजीयन निरन्तर किया जा रहा है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत भवन संनिर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए आयुष्मान भारत योजना में निःशुल्क चिकित्सा का प्रावधान किया गया है।जिले में श्रमिकों का पंजीयन कर आयुष्मान भारत योजना में निःशुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। 

इस योजना में प्रत्येक परिवार को प्रति व्यक्ति वर्ष में 5 लाख रूपए तक निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना में निःशुल्क चिकित्सा के लिए नजदीकी आयुष्मान पंजीयन केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र और एमपी आनलाईन केन्द्र पर जाकर पंजीयन कराया जा सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल  पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
                                                       
स्वरोजगार योजना के आवेदन 28 तक

      जिले में मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम/स्वरोजगार योजना में ऑनलाइन आवेदन पोर्टल    पर आमंत्रित किये गये है। आवेदक पोर्टल पर आवेदन तैयार कर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय में 28 फरवरी तक आवेदन की हार्ड कॉपी 2 प्रतियों में अनिवार्य रूप से जमा कराये। मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजनाओं में हितग्राही के परिवार की वार्षिक आय 12.00 लाख से अधिक न हो। हितग्राही न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य है। 

हितग्राही को स्वरोजगार योजना के लिए डीजीटल स्थाई जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवासी प्रमाण-पत्र, परियोजना प्रारूप, आधार कार्ड, उम्र 18 से 40 वर्ष होना अनिवार्य है। उद्यम योजना के लिए भौतिक लक्ष्य 40 का है। परियोजना सीमा उद्योग (विनिर्माण हेतु) बैंक द्वारा 1 लाख से 50 लाख रूपये तक एवं सेवा ईकाई के लिए 01 लाख से 25 लाख रूपये तक ऋण दिया जायेगा। 

योजनान्तर्गत बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज सबवेशन, अधिकतम 7 वर्षो तक नियमित रूप से ऋण भुगतान निर्धारित समय एवं राशि जमा करने की शर्त पर नियम द्वारा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजनाओं में हितग्राही आयकर दाता न हो।

हितग्राही को स्वरोजगार योजना के लिए डीजीटल स्थाई जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवासी प्रमाण-पत्र, परियोजना प्रारूप, आधार कार्ड, उम्र 18 से 55 वर्ष होना अनिवार्य है। परियोजना सीमा स्वरेजगार हेतु बैंक द्वारा 10 हजार से 01 लाख रूपये का ऋण दिया जायेगा। योजनान्तर्गत बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज सबवेशन, अधिकतम 7 वर्षो तक नियमित रूप से ऋण भुगतान निर्धारित समय एवं राशि जमा करने की शर्त पर नियम द्वारा दिया जाएगा।             

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता के आवेदन 20 फरवरी तक
 
अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए एमपी टॉस पोर्टल के लिए नवीन, नवीनीकरण एवं एनआईसी पोर्टल 2.0 पर छात्रवृत्ति के लिए नवीनीकरण विद्यार्थियों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक है। यह प्रक्रिया नवम्बर माह में शुरू हो गई थी। पोर्टल पर अभी तक बहुत कम संख्या में विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर आवेदन किये गये हैं।
        

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours