Shyamlam Lok Samman 2022

Public Award Ceremony- श्यामलम् लोक सम्मान पर्व आज

सागर वॉच। 
श्यामलम् लोक सम्मान पर्व के प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन में नगर के ख्यात साहित्य संस्कृतिविद् पद्मश्री डॉ.कपिल तिवारी का अभिनंदन सागर के कला-संस्कृति लोक द्वारा किया जाएगा। सह-आयोजक शासकीय उत्कृष्टता स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के सभागार में 27 नवंबर रविवार को दोपहर 1.45 बजे से नगर विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता डॉ.सुरेश आचार्य करेंगे। नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.अजय तिवारी, संस्कृति कर्मी प्रशांत पाठक नीलू भोपाल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सागर के अध्यक्ष डॉ. मनीष झा विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धि के लिए विशिष्टजनों का सम्मान तथा कन्या महाविद्यालय की शोध पत्रिका रिसर्च टाइम का विमोचन भी किया जाएगा।

आयोजक संस्थाद्वय ने सभी सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours