84 लाख योनी भोगने के बाद मिलती है मनुष्य देह -किशोरादास जी महाराज

Religious Discourse-84 लाख योनी भोगने के बाद मिलती है मनुष्य देह -किशोरादास जी महाराज

सागर वॉच/
  दीनदयाल नगर एस व्ही एन कॉलेज कथा परिसर में चल रही  श्री भक्त माल कथा के द्वितीय पावन दिवस पर गुरूवार को स्वामी श्री किशोरदास जी महाराज ने संतों की महिमा पर प्रकाश  डालते हुए कहा कि जहां-जहां संत विराजमान होते हैं जहां संतों के चरण पड़ते हैं, उस शहर ग्राम गली घर में संतों के साथ-साथ भगवान् स्वयं विराजमान होते हैं।  


संत ज्ञानेश्वर के जीवन चरित्र पर रौशनी डालते हुए महाराज  ने कहा कि भगवान को प्रिय है भक्ति और भक्ति संतों के रोम-रोम में व्याप्त है। तो भक्ति के प्रभाव से भगवान भक्तों के अधीन होकर भक्तों का सदा कल्याण करते हैं। 

सत्संग को उपटन की उपाधि देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे शरीर में मैल रूपी गंदगी को दूर करने के लिए उपटन का लेप करते हैं उपटन करके हम निखर जाया करते हैं उसी प्रकार मनुष्य के जीव से काम, क्रोध, मद, लोभ इत्यादि दूषण सत्संग रूपी उपटन से नष्ट हो जाया करते हैं। और हमारे जीवन को अहंकार अभिमान दूर होगा तो हमें भक्ति स्वतः ही प्राप्त हो जाएगी। 

संतों के प्रति हमारी निष्टा होगी तो परमात्मा हमारे पास स्वयं आ जाएगें। ठाकुर जी को प्रसन्न करना चाहते हो तो गौ सेवा, संता सेवा करिये इसी से जीव का कल्याण है। क्योंकि संत और सदाचारी, सर्वहित कारी कहा गया है। संत के हृदय में सात्विक चिन्तन रहने के कारण उनके हृदय में परमात्मा का वास रहता है। संत चलते फिरते तीर्थ है। 


रामचरित मानस  में गोस्वामी जी ने संकेत किया है संत मिलन राम सुख जगमाही इसलिए संत संग दुलर्भ और अमोल  है। संत सदैव धर्मनीति में आस्था वान और पर दुख से उनका हृदय द्रवित होने लगता है। हमने धन का सुख सम्पत्ति का संग्रह तो कर लिया पर ये साथ नहीं जायेगा माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा। ठाकुर जी हमारे हृदय में अनन्त अनन्त भक्ति भर दें ऐसा प्रयास होना चाहिए। बिना भक्त माल भक्ति बहुत दूर है जब तक हम भगवान का भगवत का आश्रय नहीं लेंगें तब तक ठाकुर जी से हम दूर हैं। 

नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने स्वामी श्री किशोर दास जी महाराज का शाल श्रीफल पुष्प माला से स्वागत कर आषीर्वाद लिया। कथा की आरति पं. अषोक तिवारी, डॉ. अजय तिवारी, केषव महाराज, भगवतशरण महाराज, अजय दुबे, प्रमोद उपाध्याय, गीतेष अग्रवाल, अनुराग प्यासी, अनिल दुबे, अमित मिश्रा, प्रभात मिश्रा, भरत नेमा, अंकित पाण्डेय, डॉ. विनोद तिवारी, षिवषंकर मिश्रा,ने की। कथा में उपस्थित विपिन बिहारी, जयनारायण तिवारी बण्डा, नेवी जैन, डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमति श्रीदेवी तिवारी, जगदीष मिश्रा, ष्याम नेमा डॉ. रामकुमार खम्परिया, चतुर्भुज पाण्डेय, राजा रिछारिया, मनीष ठाकुर, प्रषांत उपाध्याय, अकुंर नायक, बालमुकुन्द शास्त्री, कुंजबिहारी, प्रमोद शास्त्री, संतोष दुबे, राजु पालिवाल, निषांत दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, बाटु दुबे, रामगोविन्द शास्त्री, प्रषांत उपाध्याय, कुलदीप दुबे, अभिषेक समेले, गिरीषकान्त तिवारी, मुकुष नायक, सुषील शास्त्री, रामकृष्ण गर्ग 
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours