Election Updates-नीयत होती तो भाजपा कब का सागर का विकास कर चुकी होती-कमलनाथ

Election Updates-नीयत होती  तो भाजपा कब का सागर का विकास कर चुकी होती-कमलनाथ


सागर वॉच
 पूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है  कि 17 साल से प्रदेश में भाजपा का मुख्यमंत्री है, 29 साल से सागर में भाजपा का विधायक है, 26 साल से शहर में भाजपा का सांसद है और 22 साल से शहर में भाजपा का ही महापौर है। क्या इतना लंबा समय विकास करने के लिए कम होता है? अगर काम करने की नीति और नीयत हो तो भाजपा कब का सागर का विकास कर चुकी होती। भाजपा की नीयत में खोट है, इसलिए मैं आपको नारा देता हूं ‘अबकी बार बदल दो शहर की सरकार।’

 प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनावों के के सिलसिले में सागर से कांग्रेस की पार्टी की और से  महापौर पद की प्रत्याशी बनायीं गयीं निधि सुनील जैन के पक्ष में आयोजित  रोड शो में शिरकर करने आये मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रोड शो से पहले  पत्रकार वार्ता में जहां भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर तीखे हमले किए वहीं सागर के सही व व्यवस्थित विकास के लिए कांग्रेस को मौका देने का आव्हान किया। पत्रकार वार्ता का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक तथा आभार प्रदर्शन रामकुमार पचौरी ने किया।  

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सागर शहर शिक्षा की, मूल्यों की और संस्कृति की नगरी है, यहां आकर मुझे बहुत खुशी होती है। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि शहर का नाम तो स्मार्ट सिटी रख दिया गया, लेकिन यहां का विकास अभी तक नहीं हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते थे कि सागर को इंदौर बना देंगे, लेकिन मैं देखता हूं कि वह सागर को छिंदवाड़ा तक नहीं बना पाए। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज सागर प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

कमलनाथ ने कहा कि निधि जैन को कांग्रेस पार्टी ने इसलिए महापौर का प्रत्याशी बनाया है क्योंकि सागर की जनता निधि जैन को अपना महापौर बनाना चाहती थी। सागर को स्मार्ट सिटी बनाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावों पर तंज कसते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि सागर ही क्या, पूरे प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पूरे प्रदेश में ‘पैसा दो, काम लो’ की संस्कृति चल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी तब बनती है जब सरकार के पास विजन हो। लेकिन इस सरकार के पास विजन नहीं, सिर्फ टेलीविजन है।

तत्कालीन केंद्रीय सरकार में शहरी विकास मंत्री के कार्यकाल का हवाला देते हुए कमलनाथ ने कहा कि सागर की झील के विकास के लिए उन्होंने पैसा आवंटित किया था। शहर के लिए चार महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं उन्हीं के कार्यकाल में आई थी। श्री कमलनाथ ने कहा कि वह शिवराज सिंह चौहान की तरह हवा में बात नहीं करते, उनकी हर बात की पुष्टि की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सागर शिक्षा का बड़ा केंद्र रहा है। लेकिन भाजपा सरकार में स्थिति यह हो गई है की सागर एजुकेशन का हब नहीं बन पा रहा है और यहां के छात्रों को बड़ी संख्या में कोचिंग करने के लिए कोटा जाना पड़ता है।

कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। इससे 97 लाख लोगों को फायदा पहुंचा। उनकी सरकार किसान कर्ज माफी की दूसरी किस्त जारी करने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही सरकार गिर गई।

कमलनाथ ने कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब प्रदेश की स्थिति को बदला जाएगा। आज की स्थिति में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, महिला अत्याचार में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन है और किसानों की बदहाली में नंबर वन है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इस समय चालाकी, नौटंकी, कलाकारी और झूठ की राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है। लेकिन जनता इस राजनीति को अच्छी तरह समझ गई है।

पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए श्री कमलनाथ ने कहा कि अरुणोदय चौबे के ऊपर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। 16 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम इसका हिसाब करेंगे।

महाराष्ट्र की राजनैतिक उथल-पुथल पर पूछे गए सवाल के जवाब में  श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। जब मैं मुंबई गया था तो कांग्रेस के सभी विधायकों से उनकी बातचीत हुई। उद्धव ठाकरे और शरद पवार से भी उनकी बातचीत हुई।


नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेने सागर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन तथा वार्ड पार्षदों के समर्थन में विशाल रोड से निकालकर उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने बालाजी  मंदिर में हनुमान जी सरकार की पूजा अर्चना की तथा गुरुद्वारे पहुंच कर माथा टेका व अरदास की। रास्ते में डॉ हरीसिंह गौर तथा डॉ अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने सेवादल के ध्वजवंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर तिरंगा ध्वज फहराया व सलामी दी। श्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर तीखे हमले भी किए।

अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले पहुंचे श्री कमलनाथ का बालाजी मंदिर के पास बने हेलीपैड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी विधायक तरवर सिंह लोधी पूर्व विधायक सुनील जैन चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने संचालक रामकुमार पचौरी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे कार्यक्रम समन्वयक व प्रदेश मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मोहसा समेत कई वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका पुष्पहार गुलदस्तों व सूत की माला से आत्मीय और गरिमामय स्वागत कर उनकी आगवानी की। उनके साथ पूर्व मंत्री व सागर जिले के प्रभारी पीसी शर्मा भी सागर पहुंचे।


कमलनाथ ने यहां आकर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा आयोजित ध्वजवंदन कार्यक्रम में पहुंचकर तिरंगा ध्वज फहराया तथा सलामी दी। ध्वज परेड में पहुंचने पर सिंटू कटारे व सेवादल के प्रादेशिक मीडिया समन्वयक डॉ संदीप सबलोक ने सूत की माला से उनका स्वागत किया। इस दौरान राजाराम सरवैया प्रीतम यादव कल्लू पटेल आनंद हैला आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। ध्वज परेड का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।

कमलनाथ ने बालाजी मंदिर पहुंचकर हनुमान जी सरकार के दर्शन किए व पूजा अर्चना कर सागर समेत पूरे प्रदेश व देश में सुख शांति व विकास करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके बाद वे महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की तथा कांग्रेसजनों व निधि जैन के परिजनों से मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां से खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व सुरेंद्र चौधरी पूर्व विधायक सुनील जैन ने भी सवार होकर शहर की मुख्य सड़कों पर भव्य रोड शो निकला जो भगवानगंज स्थित गुरुद्वारे के पास समाप्त हुआ।

धर्मश्री से शुरू हुआ करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो पंत नगर गोलाकुआ इतवारा बाजार सराफा पारस टाकीज कोतवाली होकर तीनबत्ती पहुंचा। यहां श्री कमलनाथ ने जीप से उतरकर विवि के संस्थापक डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और पुनः खुली जीप में सवार हुए।यहां से कटरा बाजार जामा मस्जिद गुजराती बाजार राधा तिराहा अप्सरा टाकीज होकर भगवानगंज पहुंचे। यहां उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। श्री कमलनाथ यहां से भगवानगंज गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर अरदास की। सिंगसभा के प्रधान जी तथा गुरजीत सिंह अहलूवालिया जितेंद्र सिंह चावला आदि ने उन्हें सरोपा तथा कृपाण भेंट कर लोकतंत्र की लड़ाई जीतने की शुभकामनाएं दीं।

रोड शो के सम्पूर्ण मार्ग में जगह जगह स्वागत द्वार व मंच लगाकर फूलमाला पुष्पवर्षा व आतिशबाजी चला कर नगरवासियों पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों व विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। इनमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के राहुल चौबे स्वर्णकार समाज नगर निगम व्यापारी संघ गुजराती बाजार में प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के परिवार से मनोज सबलोक लकी सोनी आदि के अलावा पार्षद प्रत्याशी रिचा सिंह नीलोफर चमन अंसारी रेखा सोनी बब्बू यादव बलराम घोषी ताहिर खान अर्चना सिलाकारी माया हेमराज रजक कविता विजय साहू सुलेखा राकेश राय ओंकार साहू सरोज साहू सुनील सिंह दीवान सिंह नीलू चढ़ार आदि ने अलग अलग जगहों पर फूलमाला व पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

इसके साथ ही कमलनाथ ने सागर में रोड शो किया। हजारों की संख्या में लोग कमलनाथ जी के रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति पर विश्वविद्यालय के संस्थापक संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours