Politics, पॉलिटिक्स , राजनीति, Rajneeti

Sagar Watch, Sapaaks

SAGAR WATCH/
सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने कहां की भाजपा मध्यमवर्ग की बेहद उपेक्षा कर रही है। उन्हें सिर्फ उच्च वर्ग और निम्न वर्ग की चिंता रहती है। उच्च वर्ग उन्हें नोट और निम्न वर्ग उन्हें वोट देता मध्यमवर्ग केवल जिरह कर सकता है और वह भी सिर्फ सोशल मीडिया पर इसीलिए भाजपा मध्यम वर्ग को लगातार सुविधाओं से वंचित कर उपेक्षित रख रही है। 

ये विचार सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नौकरशाह हीरालाल त्रिवेदी ने यहां सुबह शासकीय विश्राम गृह में मीडिया से चर्चा के दौरान व्यक्त किये। हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही है। 

नाम परिवर्तन के नाम पर देश की जनता का मुख्य समस्याओं से ध्यान हटाने का काम किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में हर व्यक्ति पर इस समय ₹48000 का कर्ज है। केंद्र सरकार की तरफ से भी ₹84000 प्रति व्यक्ति कर्ज है। 

कर्ज में डूबी सरकार है, कैसे विकास करा सकती हैं। एक योजना बंद कर दूसरी योजना में पैसा देने की स्कीम लंबे समय नहीं चल सकती। उन्होंने दावा किया कि आगामी मई माह तक। सरकारी चुनाव की दृष्टि से यह मुफ्त की योजना चलाएंगे इसके बाद इन योजनाओं को चलाया जाना असंभव है। 

 मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के नाम पर जो पैसा बांट रही है, उसके बाद वेतन और इस योजना में ही बजट का पूरा पैसा खर्च हो रहा है। सरकार के पास शून्य बजट की स्थिति निर्मित हो गई है। 

इसी सिलसिले में सपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में मध्यम वर्ग की आबादी। 55% है। यह वर्ग यदि ठान ले तो भाजपा सरकार को एक ही झटके में सत्ता से दूर किया जा सकता है। एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन आवश्यक है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस एक्ट में इस तरह के संशोधन कर दिए हैं कि आम जनता के खिलाफ इसका बेजा इस्तेमाल हो रहा।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours