Election campaign- पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्रियों के दौरों से कांग्रेस-भाजपा का प्रचार हुआ तेज

Election  campaign- पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्रियों के दौरों से कांग्रेस-भाजपा का प्रचार  हुआ तेज



सागर वॉच।
 जैसे-जैसे नगरीय चुनावों में मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है सभी राजनैतिक दलों का प्रचार कार्य तेजी पकड़ता  जा रहा  है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों की हौसलाअफजाई के लिए जहां रविवार को मप्र के पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सागर आये थे वहीं भाजपा प्रत्याशियों का मनोबल बढाने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर आये 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में  मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेतागण गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविन्द राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया महेश राय, डाॅ. सुशील तिवारी, अभिनेता मुकेश तिवारी और जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया भी रथ पर सवार रहे

जन आशीर्वाद यात्रा का  डाॅ. हरीसिंह गौर वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ने जिला पंचायत भवन के सामने, सिविल लाइन वार्ड, मधुकरशाह वार्ड के प्रत्याशी ने स्वीडिश मिशन चौराहे पर स्वागत किया वहीं  अखिल विश्व गायत्री परिवार की महिला सदस्याओं ने काफिले पर पुष्प वर्षा की। 

इसके बाद गोपालगंज वार्ड के पार्षद और महापौर प्रत्याशी के आधा दर्जन स्वागत द्वार पर तथा मकान की छतों से फूल वर्षाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जबकि  महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के निवास के पास नागरिकों सहित महापौर प्रत्याशी के परिजनों ने यात्रा का स्वागत  किया। बंगाली काली तिराहे पर सांसद राजबहादुर सिंह के निवास पर तथा वृन्दावन वार्ड में महिलाओं और युवाओं ने हाथों में स्वागत की तख्तिया हिलाई। वृन्दावन वार्ड के भवनों से भी पुष्पवर्षा की गई। सिख समाज ने भी मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा का समापन किया गया।


कमलनाथ के आगमन से बढ़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल 

चुनाव प्रचार में प्रमुख प्रतिद्वंदियों पार्टियों में से कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं है। रविवार को मप्र की पूर्व मुख्या मंत्री व् कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के  नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की  महापौर पद की प्रत्याशी निधि सुनील जैन के समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल होने से पार्टी के प्रचार कार्य व् कार्यकर्ताओं के मनोबल में काफी उछल देखा गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। 

सोमवार को  गांधी चौक वार्ड, रामपुरा एवं इतवारी वार्ड में जनसंपर्क के दौरान महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने जनता की  समस्याओं का हल करने को अपनी जिम्मेदारी बताया।

गांधी चौक वार्ड  में लोगों  ने बताया कि  वार्ड में सार्वजनिक शौचालय का अभाव एवं महिलाओं के लिए सुविधा  घर न होना बड़ी समस्या है। श्रीमती जैन ने कहा कि हर वार्ड में एक महिला सुविधा घर  का निर्माण कराया जाएगा। रामपुरा वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही सागर के विकास  की शुरुआत होगी।


इतवारी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।  इस दौरान पार्षद उम्मीदवार बाबूसिंह यादव भी साथ थे। श्रीमती निधि जैन का इतवारी वार्ड की पूर्व पार्षद एवं वार्ड प्रभारी श्रीमती किरण रमेश मिश्रा, संतोष पांडे, राजेश पांडे, चतुर्भुज सिंह राजपूत, जगदीश दुबे, श्री राम दुबे आदि के निवास पर स्वागत किया। वार्ड में महापौर प्रत्याशी के प्रति  महिला महिलाओ मे अधिक लगाव देखा गया और कई घरों में महिलाओं ने निधि जैन की आरती भी उतारी। श्रीमती निधि जैन ने महापौर एवं पार्षद पद के लिए बाबू सिंह यादव को विजयी बनाने की अपील की ।

तीनो वार्डों के जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक राम कुमार पचौरी, ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन, पूर्व पार्षद विनोद सोनी, प्रशांत समैया, चंदन सुहाने, मयंक सिंघई, अभिषेक गौर, दिग्विजय सिंह राजपूत, प्रशांत समैया, संजू, शरद मिश्रा, भूपेंद्र मोहासा, नरेंद्र सोनी, रजिया खान,साधना सोनी, रजनी सोनी, अंजली नामदेव, दीपक देवरलिया, अनुराग तिवारी, मालती सोनी, संतोष नामदेव  महेश तिवारी, रमेश पाठक, मुकेश पटेल, रुपेश चौरसिया, मोहन रावत, सुधीर गुप्ता, हेमंत सोनी आदि उपस्थित थे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours