Yoga,Art N Culture

Yoga Niketan Foundation Day- परेशानियों से उबारते हैं यज्ञ -संरक्षक पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट


सागर वॉच।
 
भारतीय संस्कृति में यज्ञ का बड़ा महत्व है। हर पहर में और धार्मिक आयोजन में यज्ञ होता है। इसके भौतिक और आध्यात्मिक दोनो तरह के लाभ है। जहा यज्ञ होता है वहा परेशानियो से लोग उबर जाते है। प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके भारत में उदाहरण भी है। 

यह विचार योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान के 54 वाँ तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के  आज हुए समापन कार्यक्रम में रिटायर्ड आईपीएस और
संरक्षक पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट मध्य प्रदेश वेद प्रकाश शर्मा ने
 व्यक्त किये । इसी मौके पर उन्होंने उन्होंने योगाचार्य विष्णु आर्य के जन्मदिन पर शुभकामनाए देते हुए कहा कि आप शतायु हो लेकिन किसी के अधीन नहीं रहे। 

कार्यक्रम  में  मुख्य अतिथि विहिप के जिला अध्यक्ष अजय दुबे, सहित, पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव , पुष्पांजलि शर्मा ,राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति, पूर्व विधायक सुनील जैन, डा गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के योग विभाग के अध्यक्ष प्रो गणेश शंकर भी मौजूद  रहे। संस्थान के संचालक योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।  समापन अवसर पर 24 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद प्रसादी वितरण हुआ। 

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष और समाज सेवी अजय दुबे ने कहा कि गुरु तो सभी के होते है। लेकिन सदगुरु मिलना कठिन है। सदगुरु के आशीर्वाद से ही जीवन का सही मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि योगाचार्य विष्णु आर्य को पद्मश्री जैसे सम्मान मिलना चाहिए। वे हमारे गौरव है। जिनकी देश दुनिया में ख्याति है।

योग विभाग के अध्यक्ष प्रो गणेश शंकर ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ने योग के महत्व को बढ़ाया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की। शुरुआत कराई। इसके अलावा अनेक। योजनाओ के जरिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 35 सालो से में विवि में हू। तभी से योग निकेतन में कार्यक्रमो में हिस्सा ले रहा हू। स्वामी सत्यानंद जी द्वारा स्थापित यह संस्थान लगातार बढ़ रहा है। हमे योगाचार्य विष्णु आर्य जी का मार्गदर्शन विश्विद्यालय में भी मिलता रहता है। वास्तव योग वैदिक रूप से आध्यात्म से जुड़ा रहा लेकिन आज स्वास्थ्य जीवन के लिए जरूरी है। 

कार्यक्रम में योगाचार्य विष्णु आर्य ने  कहा कि वर्तमान में लोग लक्ष्मी जी यानी धन के पीछे भाग रहे है। लेकिन इसके साथ अनीति भी बढ़ रही है। इस आधुनिक जीवन में योग शैली ही आपको विसंगतियों और बीमारियो से बचा सकता है। इसको सभी अपनाए और सुखी और स्वास्थ्य रहे। 


समापन समारोह में अतिथियों के साथ ही अनिल सेन सह राज्य प्रभारी पतंजलि युवा भारत, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, सूरज घोषी का सम्मान किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य का जन्मदिवस मनाया गया। सभी ने शतायु होने की कामना की। कार्यक्रम का आभार संस्थान के अध्यक्ष रामनारायण यादव और संचालन एम डी त्रिपाठी ने किया। 

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में  पूर्व महापौर मनोरमा गौर, भाजपा  नेता लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरेया, पार्षद शैलेश केशरवानी, अध्यक्ष विक्रम सोनी,  बिहारी लाल सबलोक, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने, लालजी ददरया, पत्रकार बसंत  सेन,  प्रवीन पांडे, विनोद आर्य, राहुल सिलाकारी, नितिन भट्ट, अमित मिश्रा, शैलेश अग्रवाल, राजेश पटेल,  अमित गुप्ता,  कोषाध्यक्ष संदीप सोनी , मनोहर प्रसाद सोनी, डॉ. राजेन्द्र यादव, ,सुबोध आर्य, राजेश जड़िया, रमेश ठाकुर,  बी.डी.साहू,  परषोत्तम सोनी तिली, बसंत यादव, पंडित अनुराग दुबे महेश नेमा, प्रभुदयाल गुप्ता, वीरेन्द्र सुहाने, धनश्याम पटेल, महेश साह, रामकृष्ण कोष्टी, श्रीमति आरती ताम्रकार, श्रीमति सविता मेहता, श्रीमती ज्योति शर्मा उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, रामेश्वर सोनी, कमलेश नामदेव, ठा. भगत सिंह योगाचार्य, गगन सिंह, योगाचार्य प्रकाश चौधरी, शिवचरण पटेल, धनप्रसाद पटेल, राकेश अग्रवाल, राजेश ग्याप्रसाद पाटकर अनिल यादव, हरिनारायण सेन, घनश्याम पटेल,, बालाजी नेमा, बसंत पाण्डे, अभिषेक सोनी, संजय पाठक (निरीक्षक) ,प्रियांश आर्य, शिवांश आर्य , बिहारी सोनी, मधुकर शर्मा, आदि मोजूद रहे।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours