sagar News,Dr Gour Jayanti,Sagar Pride Day, Gourav Diwas

Dr Gour   Jayanti -दीपावली पर्व जैसी मनाई जाएगी गौर जयंती व  गौरव दिवस

सागर वॉच/
डॉ. हरि सिंह गौर की जंयती और सागर गौरव दिवस के आयोजन के लिए नगरीय विकास विभाग की ओर से सवा करोड़ रू. की राशि मंजूर की है।उन्होंने कहा कि सागरवासियों की सहभागिता से आगामी 26 नवम्बर को  डॉ. गौर जंयती और सागर गौरव दिवस को दिवाली पर्व जैसा मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 नवम्बर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है।  मुख्य मंत्री श्री चौहान मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पहले  शाम 5 बजे डॉ. गौर की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे तथा तीनबत्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

नगरीय विकास मंत्री ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में डॉ. गौर की जंयती और सागर गौरव दिवस मनाने के तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों और सुझाव लेने को लेकर सभी वर्गो, जनप्रतिनिधियो, व्यवसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकार बंधुओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए आयोजन समिति में शहर के गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। डॉ. गौर की जयंती और सागर गौरव दिवस चूकिं गैर राजनैतिक आयोजन है, इसलिए इसमें सभी को आंमत्रित किया गया है।  

26 नवम्बर को तीनबत्ती से कटरा चौकी के बीच कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुति होगी।इस कार्यक्रम के सिलसिले  में  सभी पार्षदां से अनुरोध किया कि वे अपने वार्ड में भी आयोजन को लेकर समिति गठित करें। 20 नवम्बर को एक ही समय पर बैठक आयोजित कर घर-घर जाकर लोगों को हल्दी पीले चावल देकर आंमत्रित करे। सोशल  मीडिया पर भी आयोजन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी उन्होंने कहा।


विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर का नाम सागौर और विश्वविद्यालय में डॉ. गौर के नाम से पीठ स्थापित करवाने का सुझाव दिया।  श्री जैन ने अपनी ओर से आयोजन के लिए 2.51 लाख रू. देने की घोषणा की। 

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने घोषणा की कि हर पंचायत मुख्यालय पर दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा। श्री राजपूत ने अपनी ओर से एक लाख रू. देने की घोषणा की। 

बैठक में श्री सुरेश आचार्य, डॉ. सुखदेव मिश्रा, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, अमर जैन, कृष्णवीर सिंह अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अंकलेश्वर दुबे, शैलेष केशरवानी, पत्रकार सर्वश्री अभिषेक यादव, संदीप तिवारी के अलावा सुरेन्द्र जैन, संतोष जैन,रानी अहिरवार पार्षद, याकृति जडिया पार्षद, देवेन्द्र पुस्केले, धमेन्द्र खटीक आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
 
आयोजन के लिए मिला 20 लाख से अधिक का जनसहयोग
बैठक में उपस्थित अनेक जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं की ओर से जनसहयोग स्वरूप धनराषि देने की भी घोषणा की गई। उक्त राशि को आयुक्त नगर निगम  चन्द्रशेखर शुक्ला के पास जमा कराया जाएगा। 

सहयोग राशि देने वालों में 

  • समाज सेवी मीना पिंपलापुरे 3 लाख रू
  • राहुल साहू राजा क्रॉउन पैलेस होटल 2.21 लाख रू 
  • सर्वश्री नेवी जैन 1.11 लाख रू
  • प्रकाश  चौबे 1 लाख रू 
  • सत्येन्द्र सिंह होरा 1 लाख रू 
  • अशोक साहू चकिया 21 हजार रू
  • अशोक दुबे 21 हजार रू
  • महेश साहू 1 लाख रू
  • गोलू जैन 51 हजार रू
  • राधे-राधे मंडल 11 हजार रू
  • रमेश चौरसिया कल्प धाम गुप्र 3 लाख रू
  • संतोष जैन गडी 1 लाख रू
  • नंदकिशोर 51 हजार रू
  • राजेष मलैया 51 हजार रू 
  • उमेश यादव 51 हजार रू
  • मनोज रैकवार 21 हजार रू
  • कमलेश बघेल 51 हजार रू
  • अरूण सिघंई एवं 
  • सागर प्रसूति गृह 31-31 हजार रू. प्रमुख है।


प्रारंभ में जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  पहले दिन स्कूल स्तर से विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। प्रत्येक वार्ड से रैली निकलकर पद्माकर सभागार में समाप्त होगी। फिल्म कलाकार श्री आशुतोष राणा व युवाओं और छात्रों के बीच संवाद का कार्यक्रम होगा। 

शाम को महापौर संगीता तिवारी की अध्यक्षता में महिलाओं को कार्यक्रम होगा। 25 नवम्बर को हर वार्ड से साईकिल रैली निकलेगी, जो पद्माकर सभागार में समाप्त होगी। सुबह 9 बजे सभी विद्यालय के बच्चे रैली के रूप में निकलकर गौर मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। 12 बजे फिल्म प्रदर्शन के द्वारा स्कूली बच्चों को डॉ. गौर व सागर के विकास की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 1 बजे रक्तदान शिविर  तथा 4 बजे सिने कलाकार मुकेश तिवारी का संवाद कार्य्रकम होगा।  शाम 6 बजे सभी वार्डो में दीप, उत्सव होगा।


Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours