Politics- निकाय चुनावों में भी कांग्रेस का हुआ सफाया -भूपेंद्र सिंह

Politics- निकाय चुनावों में भी कांग्रेस का हुआ सफाया -भूपेंद्र सिंह


सागर वॉच।
 मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि कि पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सफाया हुआ है। उसी तरह निकायों में भी सफाया हो रहा है। 90 प्रतिशत परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर से लोगों का विश्वास उठ चुका है। हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि गांव और शहर में कांग्रेस का पराभव हो गया है।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि हर चुनाव की तरह नगरीय निकाय के अध्यक्ष  चुनाव में भी कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है। 14 में से 13 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद पर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस सिर्फ एक स्थान पर अपना अध्यक्ष बना सकी है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत हुई है।  इस जीत पर  उन्होंने सभी अध्यक्षों को बधाई दी है। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह गौरवशाली विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के विकास और विजन की विजय है। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा आने वाले दोनों चरणों में भी भाजपा का विजय अभियान इसी तरह जारी रहेगा और कांग्रेस का बुरी तरह से सफाया हो जाएगा। कई स्थानों पर कांग्रेस को प्रस्तावक समर्थक तक नहीं मिले। कई स्थानों पर भाजपा की निर्विरोध जीत हुई।


Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours