Election Campaign- भाजपा के कुशासन व भ्रष्टाचार से लोग तंग अ चुके हैं -कांग्रेस

Election Campaign- भाजपा के कुशासन व भ्रष्टाचार से लोग तंग अ चुके हैं -कांग्रेस

सागर वॉच
 कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने सोमवार की सुबह संत रविदास वार्ड  एवं लाल बहादुर शास्त्री  वार्ड एवं दोपहर में शिवाजी वार्ड  में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया एवं शहर के व्यवस्थित एवं सुनिश्चित विकास के लिए कांग्रेस की शहर सरकार बनाने की अपील की। 

जनसंपर्क में कांग्रेस का झंडा लेकर उमड़ी महिला,पुरुषों की भीड़ ने कार्यकताओं में जोश, उत्साह का संचार किया। श्रीमती जैन ने कहा कि "लोग भाजपा के कुशासन एवं निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार से लोग तंग आ चुके हैं और मतदाताओं का रुख अब शहर की सरकार चुनने के लिए कांग्रेस की ओर है।


कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने कहा कि शहर में तीस वर्ष से भाजपा का विधायक, पच्चीस से अधिक वर्ष से सांसद और लगभग बीस वर्ष से नगर निगम में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद शहर का विकास शून्य है। स्मार्ट सिटी के सागर वासियों को झूठे सपने दिखाकर छला जा रहा है। 

स्मार्ट सिटी  के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है और निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहे हैं। विकास की बात करने वाली भाजपा शहर के वार्डों को दुरुस्त सड़के, नियमित जलापूर्ति एवं अवाध विद्युत आपूर्ति तथा वार्डो की  साफ सफाई का ध्यान रखने में नाकाम रही है। अब लोग कांग्रेस के पक्ष में खड़े हैं और कांग्रेस की सरकार जनता के आशीर्वाद से बन रही है तो भ्रष्टाचार मुक्त विकास होगा एवं भेदभाव रहित कार्य होंगे |

शास्त्री  वार्ड में पुष्पवर्षा कर किया स्वागत=
 
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड  में जनसंपर्क की शुरुआत महाकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर की। इस दौरान कांग्रेस की वार्ड प्रत्याशी देवका कामता प्रसाद‌ विश्वकर्मा एवं वार्ड प्रभारी शैलेन्द्र तोमर, आनंद तोमर उनके साथ थे। ढोल ढमाकों के बीच सैकड़ों महिला पुरष कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री वार्ड की एक एक गली में धूमकर जनता से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में आशीर्वाद मांगा। 

शिवाजी वार्ड में जनसंपर्क किया,वार्ड के हालात बदतर=

जनसंपर्क के लिए  दोपहर बाद शिवाजी वार्ड की वैशाली नगर और पोद्दार कॉलोनी में पहुंची कांग्रेस महापौर प्रत्याशी को वार्ड वासियों ने बताया कि रविवार की शाम हुई बारिश से उत्पन्न हालात हो गए थे  गली में दो-दो फीट पानी भर गया था। जनसंपर्क के दौरान वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी महेश तिवारी एवं वार्ड प्रभारी राजकुमार पचौरी साथ थे।

वैशाली नगर एवं पोद्दार कॉलोनी की महिलाओं ने श्रीमती निधि सुनील जैन का स्वागत कर जीत का भरोसा दिया। उन्होंने कहा सागर शहर अपना शहर है,इसे सुंदर और समस्या मुक्त करने में आप लोगों का आशीर्वाद लेने आई हूं।आगे से जो भी समस्या होगी आप लोग नगर निगम के टोल फ्री नम्बर पर शिकायत कर सकेंगे,इसके लिये आप अपनी बेटी को आशीर्वाद दें।


जनसंपर्क में अपार जनसमूह रहा मौजूद

 जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन के साथ  कांग्रेस  के चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी,  शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कोमल यादव,सुनीता जैन, मनीषा तिवारी, रजिया खान, शिवाजी वार्ड उम्मीदवार महेश तिवारी, वार्ड प्रभारी राजकुमार पचौरी, श्रीमती रंजीता  राणा,रजिया खान,पूर्व पार्षद प्रभात जैन,संतोष जैन,नारायण विष्वकर्मा, कैलाश वर्मा, अशोक सेन,रामकुमार सेन, कालीचरण गुप्ता ,कांग्रेस महामंत्री धर्मेन्द्र चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कल्लू पटेल, वीरेंद् कांसल, आरके जैन, सोनू जैन, मुकेश ठाकुर प्रदीप जैन कुल्फी, राजाराम बड़कुल, लीलाधर कोटवार, असीमउद्दीन खान, इरशाद खान, चंदन सुहाने, प्रशांत जैन, वसीम खान, शेख अनीस, अख्तरी बेगम,बसीम खान, गुड्डी अहिरवार, रामरती अहिरवार, वंदना अहिरवार, मनीषा चौधरी, शुभम लड़िया, छोटी बाई अहिरवार,संध्या चौधरी, नरेन्द्र मिश्रा, संजू अहिरवार, अजीत कुर्मी , पूर्व पार्षद मुरलीधर, जगदीश अहिरवार, लक्ष्मण चौधरी, मीरा अहिरवार, गंगा पटेल, पप्पू गोस्वामी, कादिर खान के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे।


मुफ्त टीकाकरण भाजपा सरकार का साहसिक काम रहा -भूपेंद्र सिंह 

भाजपा सरकार का कोरोनाकाल में फ्री वेक्सिनेशन एक साहसिक काम था जिसमें जनता का एक रूपया भी खर्च नहीं हुआ। पीएम आवास, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थदर्शन योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना और स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाएं ये सब भाजपा की ही देन हैं। यह बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नरयावली नाका वार्ड में हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद और नगरीय विकास विभाग का मंत्री बनने के बाद हम सबने बैठकर सागर में ऐलिवेटेड कारिडोर बनाने का निर्णय लिया। आज ऐलिवेटेड कारिडोर का काम तेजी से चल रहा है। कुल 48 खम्बे  उसमें बनना हैं जिसमें से 30 खम्बे  बनकर तैयार हैं, इसका आधा कार्य पूर्ण हो चुका है। अगले साल फरवरी-मार्च तक ऐलिवेटेड कारिडोर बनकर तैयार हो जाएगा। तब हम चकराघाट से सीधे बस स्टेण्ड चैराहे तक पांच मिनट में आसानी से पहुंच पाएंगे।

मंत्री श्री सिंह ने नरयावली नाका वार्ड में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों की जानकारी दी। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आपकी होने वाली पार्षद श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया हमारे पास विकास के लिए जितनी राशि मांगेगी हम स्वीकृत करने का काम करेंगे।

 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली छह तारीख को भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और पार्षद प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया के कमल निशान का बटन दबाकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

विधायक ने की बड़ी संख्या में मतदान कराने की अपील

विधायक शैलेंद्र जैन ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी जी के साथ शहर के विभिन्न भागों में पहुंचकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं की वोटर्स से चर्चा की और 6 जुलाई को मतदान

के दिन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने और बड़ी संख्या में मतदान कराने की अपील की।

इसके पूर्व संत कबीर भाग में पहुंचकर प्रत्याशी धर्मेंद्र गुड्डा खटीक के साथ भारी बारिश के दौरान भी आम मतदाताओं से जनसंपर्क किया।  विधायक जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ही इस तरह का कार्य कर सकते हैं और लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास और समर्पण इस बात को सिद्ध करता है जब इतनी बारिश में भी आपका आशीर्वाद हमें मिल रहा है।

सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को अपना आशीर्वाद प्रदान कर सागर के विकास के विकास को गति प्रदान करें, जिससे निश्चित रूप से केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी का सहयोग लेकर सागर के संपूर्ण विकास कार्याें को कराया जायेगा। 

इसके बाद उन्होंने काकागंज परकोटा भगवान गंज विट्ठल नगर तुलसी नगर वार्ड में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की एवं मतदान के दिन की तैयारियों का जायजा लिया। आज इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक जैन के साथ प्रदीप पाठक,कृष्णवीर सिंह ठाकुर ,जुगल प्रजापति, भरत अहिरवार शैलेंद्र ठाकुर रामू अहिरवार देवेंद्र अहिरवार कन्हैया पटेल बृजेश त्रिवेदी दीपक खटीक प्रीतम अहिरवार राजेश रैकवार गौरी यादव उपस्थित थे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours