Election Campaign-"छल, कपट और धनबल ही कांग्रेस का चुनावी आधार है.."

Election Campaign-"छल, कपट और धनबल ही कांग्रेस का  चुनावी आधार है.."

सागर वॉच।
 
सभी ने  वीडियो में देखा कि यहां की कांग्रेस  प्रत्याशी नोट बांट रही थीं। दरअसल कांग्रेस का छल, कपट और धनबल ही उनका चुनावी आधार है। भाजपा का आधार इसका विराट कार्यकर्ता बल है जो एक एक बूथ का माइक्रो मैनेजमेंट कर चाणक्य नीति को क्रियान्वयन करते हैं।

यह उद्गार मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सागर में भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रदेशाध्यक्ष  बीडी शर्मा और सांसद मनोज तिवारी ने यहां नगरीय निकाय चुनाव की प्रचार के आखिरी दिन भाजयुमो की एक विशाल वाहन रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सागर को देश के पटल पर लाने का काम सबसे पहले डा. सर हरीसिंह गौर साहब ने किया है और फिर इसका श्रेय भाजपा को जाता है। जिसने सागर को विकसित और क्षमतावान शहर बना दिया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की योजनाओं का हितग्राही हमारा वास्तविक ब्रांड एम्बेसडर हैं और पन्ना प्रमुख, पन्ना समितियों के सदस्य, बूथ समितियों के पदाधिकारी और सदस्य हमारे अग्रिम मोर्चे का अभेद्य कार्यकर्ता बल है जो अपनी रणनीति से हर बूथ को 50 प्रतिशत से अधिक वोट दिलाकर बूथ को विजय दिलाता है। श्री बीडी शर्मा ने कहा कि 


युवा मोर्चा की रैली में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के साथ बाईक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। इसके पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुये सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं तेलंगाना से आया हूं। मैं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तेलंगाना गया था। 

तेलंगाना के गांव में जहां पर हमारी भाषा भी लोग नहीं समझते हैं, वहाँ भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। उस राज्य में जहाँ तेलगू बोली जाती है और वहाँ भी एक और नारा लगता है राम, लक्ष्मण, जानकी जय बोलो हनुमान की। उन्होंनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी तो केवल एक नाम है, भाजपा में तो कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप सब कार्यकर्ता सागर हो, मैं तो केवल एक बूंद हूँं। हमें एक-एक बूँद से सागर को भरना है और अपने महापौर प्रत्याशी व पार्षदों को जिताना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता श्याम तिवारी एवं आभार विक्रम सोनी ने माना।

कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन आशुतोष तिवारी, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी, अर्पित पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, प्रदीप राजौरिया, फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, हीरा सिंह राजपूत, श्रीमती लता वानखेड़े, श्रीमती ज्योति दुबे, डा. सुखदेव मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, डा. अनिल तिवारी, श्रीमती प्रतिभा चौबे जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विनीत पटैरिया, इंदु चौधरी, नरेन्द्र अहिरवार, जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा, श्रीकांत जैन, कपिल मलैया, शैलेष केशरवानी, देवेन्द्र कटारे, देवेन्द्र फुसकेले, राहुल सोनी, अंकित विश्वकर्मा, सूर्यांश तिवारी, हेमंत पचौरी, प्रासुक जैन, सुनीता रैकवार सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours