Say No To Plastic- एक जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित

Say No To Plastic- एक जुलाई से एकल उपयोग प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित


सागर/वॉच/15 जून 2022/
भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम 2021 के माध्यम से प्लास्टिक एवं थर्माकोल आदि से निर्मित एकल उपयोग प्लास्टिक की चिन्हित वस्तुऐं एक  जुलाई से प्रतिबंधित की जा रही है ताकि इसके प्रचलन को रोका जा सके।

इस संबंध में निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा है कि एकल उपयोग  प्लास्टिक के प्रचलन को समाप्त करने जनता की सहभागिता आवश्यक है तभी यह अभियान सफल होगा जनता को समझना होगा कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर्यावरण और मानव जीवन को कितनी नुकसान दायक है। वर्तमान में देखा जाये तो शहरों में जलभराव की स्थिति निर्मित करने में एकल उपयोग प्लास्टिक की बड़ी भूमिका है क्योंकि यह नालियों में जाकर उसके बहाव को अवरूद्व करती है और पानी में रहने पर भी गलती नहीं है। 

इसके अलावा पॉलीथीन में सड़ी-गली सामग्री भरकर फेंकने से इसको जानवर खाते है, जो आगे चलकर उनकी मौत का कारण बनती है दूसरी ओर खाद्य सामग्री को पॉलीथीन में लाने में और रखने से मानव स्वास्थ्य पर विपरीत असर पढ़ता है और इसका पुनरुपयोग  ना होने से इसके निस्तारण की समस्या ने भी शहरों में कचरा प्रबंधन की समस्या खड़ी कर दी है इसलिये इसका प्रचलन रोकने के लिये शासकीय प्रयास के साथ आम जनता को भी अपना सहयोग करना जरूरी है। नगर निगम द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2022 मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours