Panchayat Election Updates : सागर जिले में पंचायत चुनाव में घमासान मुकाबले के आसार बने


सागर वॉच /
जैसे जैसे नए नए प्रत्याशी सामने आते जा रहे हैं 
जिले में  पंचायत चुनाव और रोचक बनता जा रहा है कम से कम सागर जिला पंचायत इस बात की मिसाल बन रहा है । यहाँ जहां एक ओर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बड़े भाई भाजपा नेता हीरासिंह राजपूत ने जिला पंचायत के 4 नंबर वार्ड से नामांकन भरा दिया है। वहीं  इसी वार्ड से मंत्री भूपेंद्र सिंह के भतीजे अशोक सिंह बामोरा और उनके (अशोक सिंह) साले राजकुमार धनौरा ने भी नामांकन जमा किया । 

इनके अलावा अशोक सिंह की पत्नी एवं निवर्तमान जिपं अध्यक्ष दिव्या अशोक सिंह ने 1 नंबर वार्ड से फार्म भरा। 5 नंबर वार्ड  से मंत्री राजपूत के भतीजे अरविंद सिंह टिन्कू राजा ने नामांकन भरा। 25 नंबर वार्ड से पूर्व विधायक व पूर्व जिपं अध्यक्ष हरवंशसिंह राठौर ने पर्चा भरा। 2 नंबर वार्ड से मंत्री भूपेंद्र सिंह के एक अन्य परिजन बिट्टू सिंह ने भी नामांकन भरा।

पंचायत चुनावों को लेकर  पुराने और कद्दावर खिलाडियों के सक्रिय होने से चुनाव घमासान मुकाबला  होने की आसार  बन गए हैं । जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जीत के बाद अध्यक्ष के पद पर त्रिकोणीय समीकरण बनाने के लिए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं बंडा से पूर्व विधायक हरवंशसिंह राठौर ने बड़ी ही शांति से वार्ड नंबर 25  से ताल ठोक दी है। 

हरवंशसिंह राठौर सुक्खू की इस वार्ड में तगड़ी पकड़ है। इसलिए उनकी जीत पर संदेह नहीं के बराबर है। इस स्थिति में अगला घमासान सुक्खू के कारण ही जिपं में अध्यक्ष के पद के लिए होगा। ग्रामीण निकायों की राजनीति के सुक्खू मंझे हुए खिलाड़ी हैं, इसलिए उनका चुनाव मैदान में आना, अन्य दिग्गज प्रतिनिधि प्रत्याशियों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours