News In Short 22 June 2022- कांग्रेस घोषणापत्रों में बड़े बड़े सपने दिखाती है-भाजपा

Election Updates-  कांग्रेस घोषणापत्रों में बड़े बड़े सपने दिखाती है-भाजपा

  News In Short : ख़बरें संक्षेप में 
सागर वॉच/22 June 22


बड़े प्रोजेक्ट भाजपा सरकार की वे सकारात्मक देन 

↺ सागर शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कराना, लाखा बंजारा तालाब के लिए बड़ा  प्रोजेक्ट लाना ये भाजपा सरकार की वे सकारात्मक देन हैं जिनके चलते करोड़ों रुपए की लागत के काम सागर में चल रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो अपने घोषणापत्रों में बड़े बड़े सपने दिखाती है लेकिन यह नहीं बता पाती कि इन काल्पनिक योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट कहां से आएगा। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने सागर के 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों को की बैठक को संबोधन के दौरान कही।

 कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार निधि सुनील जैन ने शहर औऱ वार्डों में पानी की बर्बादी के लिए नगर निगम को जिम्मेदार बताया। मंगलवार को श्रीमती जैन ने कृष्ण गंज, शनिचरी और लाजपुतपुरा वार्ड में लोगों से सम्पर्क कर  चुनाव में सहयोग करने का आव्हान किया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक  सुनील जैन ने कहा  लोगों की वोट से शहर को नई सरकार मिलने वाली है,यह सरकार आपकी उम्मीदो पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी, बदलाव लाना आपका काम है, उन्होंने 26 जून को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के रोड शो में शामिल होने की जनता से अपील की।



योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक लाभ होता है

↺ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने योग अभ्यास किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि योगाभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होता है। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को योग की सार्थकता एवं प्रमाणिकता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का श्रेय जाता है। 

वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने हेतु प्रस्ताव रखा था। जिसका लगभग 177 देशों ने समर्थन किया। तदोपरान्त 193 सदस्यों ने सर्वसम्मति से 21 जून को इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी दी थी।

12 नगरीय निकायों में 27 नाम निर्देशन पत्र निरस्त

↺ सागर 20 जून 2022। सागर जिले में नगर निगम सागर और नगर पालिका बीना को छोड़कर शेष 12 नगरीय निकायों की संवीक्षा की प्राप्त जानकरी के अनुसार 12 नगरीय निकायों में कुल प्राप्त 817 नामांकन पत्रों में से संवीक्षा के बाद 27 नाम निर्देषन पत्र निरस्त किये गए। अब इन नगरीय निकायों में अभ्यार्थियों की संख्या 790 हो गई है।
संवीक्षा में 

  • नगर पालिका रहली में 15 वार्डों के लिये 80 नामांकन प्राप्त हुये थे, सभी विधिमान्य पाये गए। 
  • नगर पालिका मकरोनिया बुजुर्ग में 18 वार्डों के लिये 122 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 2 निरस्त किये गए हैं। 
  • नगर परिषद शाहपुर में 15 वार्डो के लिये 63 नामांकन प्राप्त हुये थे, जिसमें से 2 निरस्त किये। नगर परिषद बिलहरा में 15 वार्डों के लिये 57 नामांकन प्राप्त हुये थे, जिसमें से 3 निरस्त किये। नगर परिषद सुरखी में 15 वार्डो के लिये 62 नामांकन में से 3 निरस्त किये। 
  • नगर पालिका देवरी में 15 वार्डो के लिये 64 नामांकन पत्र में से 7 निरस्त किये गए। 
  • नगर परिषद बण्डा में 15 वार्डो के लिये 96 नामांकन पत्रों में से 2 निरस्त किये गए। 
  • नगर परिषद राहतगढ़ में 15 वार्डो के लिये 94 नामांकन पत्र में सभी विधिमान्य पाये गए। 
  • नगर परिषद शाहगढ़ में 15 वार्डो के लिये 97 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 4 निरस्त किये। 
  • नगर परिषद मालथौन में 15 वार्डो के लिये 23 नामांकन प्राप्त हुये थे जो विधिमान्य पाए गए। नगर परिषद बांदरी में 15 वार्डो के लिये 39 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 3 निरस्त किये 
  • नगर परिषद बरोदिया कॅला में 15 वार्डो के लिये प्राप्त 20 नामांकन पत्र में से एक निरस्त किया गया।


Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours