Election Updates-20 जून को होगी नामांकन पत्रों की जांच

Election Updates-20 जून को होगी नामांकन पत्रों की जांच

सागर वॉच/ 
सागर जिले के नगर पालिक निगम को मिलाकर 14 नगरीय निकायों के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए कुल 1318 नाम निर्देशन-पत्र जमा किए गए। शनिवार को नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी। 


नाम निर्देशन पत्रों की जांच 20 जून को

नाम निर्देशन पत्रों की जांच सोमवार 20 जून को सुबह 10.30 बजे से होगी। शानिवार को जिन अभ्यर्थियों द्वारा 606 नाम निर्देशन-पत्र जमा किए गए, उनमें 269 पुरूष और 337 महिला अभ्यर्थी शामिल है। महापौर पद के लिए आज 8 नाम निर्देशन-पत्र जमा किए गए। 

भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थियों ने आज दोबारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए। 11 जून के बाद अब तक उनके द्वारा 2-2 नाम निर्देशन-पत्र जमा किए गए। इस प्रकार महापौर पद के लिए कुल 11 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए जबकि अभ्यर्थियों की कुल संख्या 9 है।

नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन 
सागर नगर निगम में पार्षद पद के लिए 72 पुरुष एवं 51 महिला अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए। 

  • नगर परिषद रहली में 6 पुरुष एवं 18 महिला अभ्यर्थी, 
  • नगर पालिका परिषद मकरोनिया बुजुर्ग में 12 पुरूष एवं 29 महिला अभ्यर्थी ने 
  • नगर परिषद शाहपुर में 36 पुरूष और 29 महिला, नगर परिषद 
  • सुरखी में 17 पुरूष एवं 27 महिला, नगर पालिका 
  • बीना में 30 पुरूष और 34 महिला, 
  • नगर पालिका परिषद देवरी में 8 पुरूष और 12 महिला, 
  • नगर परिषद बण्डा में 19 पुरूष और 29 महिला, 
  • नगर परिषद राहतगढ़ में 16 पुरूष एवं 19 महिला, 
  • नगर परिषद शाहगढ़ में 9 पुरुष एवं 13 महिला, 
  • बिलहरा नगर परिषद में 16 पुरूष, 23 महिला, 
  • बांदरी में 12 पुरूष एवं 18 महिला अभ्यर्थियों ने 
  • बरोदियाकलां नगर परिषद के 15 वार्ड के लिए 7 पुरूष एवं 13 महिला अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए। 

इस प्रकार आज महापौर एवं पार्षद हेतु कुल 606 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र भरे गए। 
सागर नगर निगम में 48 वार्ड में पार्षद पद हेतु कुल 30 अभ्यर्थियों द्वारा द्वितीय नामांकन फार्म भी जमा किये गए हैं।


नाम निर्देशन-पत्रों की निकायवार संख्या

  • नगर पालिका निगम सागर (महापौर) -11
  • नगर पालिका निगम सागर (पार्षद) -312
  • नगर परिषद रहली- 81
  • नगर पालिका परिषद मकरोनिया बुजुर्ग-123
  • नगर परिषद शाहपुर-91
  • नगर परिषद बिलहरा-58
  • नगर परिषद सुरखी-64
  • नगर पालिका बीना-132
  • नगर पालिका परिषद देवरी-66
  • नगर परिषद बण्डा-97
  • नगर परिषद राहतगढ़-102
  • नगर परिषद शाहगढ़-100
  • नगर परिषद मालथौन-23
  • नगर परिषद बांदरी-38
  • नगर परिषद बरोदियाकलां-20

              कुल- 1307
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours